बिजली के तारों से चारे व बाड मे लगी आग

araai-logoअंराई। मंगलवार को क्षेत्र में धूलभरी आधियों के चलते विद्युत तारों के टकराने से तीन गॅावों में आग लगने से चारा व बाड जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह दस बजे के आस पास समीपवर्ती ग्राम छोटालाम्बा में दादिया के रास्ते करतार पुत्र बालूराम श्याणी के बाडे में आग लगने से दो से तीन ट्राली चारा जल गया। आग की सूचना पर  बिजली के तारों से चारे व बाड मे लगी आग पुलिसकर्मी छोटालाम्बा पहुंचे। किशनगढ से आयी अग्निशमन ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं आग लगते ही ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। मौका स्थल पर भारी मात्रा में ग्रामीणों का हुजूम उमड गया। पटवारी बंजरग बैरवा, ग्रामसेवक नाथूलाल छीपा, संरपच कमला देवी बैरवा की आदि ने मौका रिपोर्ट बनाकर नुकसान का आंकलन किया। इसी प्रकार आधियों के चलते चौसला गांव में भी आग लगने से चारा जल गया। धौलपुरिया ग्राम में रंगलाल जाट की बाड में लगी आग पर ग्रामीण रणजीत सिंह राठौड सहित ग्रामीणों की मदद से काबू पाया गया। इधर ग्रामीणों में आधियों के दौर के चलते चारे में आग लगने का भय व्याप्त हो गया है।

किसान संघ ने जताया रोष
किसानों द्वारा लम्बे समय से मुख्यालय पर गर्मी के मौसम में अग्निशमन यंत्र की मांग को प्रशासन द्वारा नकारा करने से भारतीय किसान संघ में रोष व्याप्त है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमराव गौरेली ने रोष जताते हुए बताया कि किशनगढ से अग्निशमन के आने तक काफी मात्रा में चारा जल जाता है। इससे किसानों को लाखों रूपये की हानि होती है। इस कारण प्रतिवर्ष कई किसानों को कर्ज की मार सहन करनी पड रही है। उन्होनें जल्द ही मुख्यालय पर अग्निशमन की मांग को लेकर क्षैत्रव्यापी आन्दोलन छेडने की प्रशासन को चेतावनी दी है। उन्होनें कहा कि गर्मी के दौर में अरंाई क्षेत्र में आग लगने के आकंडे प्रतिवर्ष बढते जा रहे है परन्तु किसानों की समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारी गम्भीरता से लेने में कौताही बरत रहे है। मामले को लेकर किसान श्रवण तालोड, नाथू तालोड, नन्दराम खन्दोलिया, हरजी नुवाद, जितेन्द्र सिंह राठौड, सहित कल्याण नवयुवक मण्डल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रोष जताया।
-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!