अजमेर। वैशालीनगर में सोमवार रात बारातियों द्वारा छुडाये जा रहे पटाखो ने एक कुटटी की टाल को जला कर राख कर दिया। इस आगजनी में लगभग 1 लाख रूपये का खल और चारा आग की भेट चढ गया। 5 फायर बिग्रेड ने मौके पर पंहुच कर बामुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही क्रिश्चनगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहंुच गई और आग की भयावहता देखते हुए कुटटी की टाल के आस-पास के मकानो को खाली करा लिया गया। टाल मालिक मुरली चोटवानी ने बताया कि वैशालीनगर मुख्य मार्ग से बारात गुजर रही थी, जिसमें शामिल बाराती आतिशबाजी कर रहे थे उसी में से एक पटाखा टाल में जा गिरा और देखते ही देखते आग विकराल हो गई। टाल के आस-पास रहने वाले क्षेत्रवासियों ने लोगो की जान का खतरा बताते हुए टाल को वंहा से हटाने की मांग भी पुलिस से की।