18 को केकड़ी बंद का आव्हान

kekri samacharकेकड़ी। बहुचर्चित सोहराबुद्दीन मुठभेड़ मामले में पूर्व मंत्री व नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया का नाम आने के बाद भाजपा ने इसका कड़ा विरोध किया हैं। पार्टी इसे राजनैतिक षडयंत्र बताते हुए पूर्ण रूप से कटारिया के पक्ष में दिखाई दे रही हैं। इसके चलते ही भाजपा द्वारा 18 मई को राजस्थान बंद का आव्हान किया हैं। भाजपा पदाधिकारियों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 18 मई को केकड़ी भी बंद रहेगा। विज्ञप्ति में बताया गया हैं कि बंद को सफल बनाने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं की कई टोलिया बनाई गई हैं जो बंद को सफल बनायेगें। साथ ही विज्ञव्ति में यह भी बताया गया हैं कि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जायेगा।

पीयूष राठी

error: Content is protected !!