अजमेर। सैंकडो साल पुरानी बसी हुई बस्ती मीणा कॉलोनी के जमीन के नामातरण को रूकवाने की मांग को लेकर मीणा समाज के सैंकड़ो लोगो ने गुरूवार को ज़िला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना शुरू कर दिया। हरि नारायण मीणा ने बताया कि कांग्रेस नेत्री तारा मीणा चालीस साल पुरानी बस्ती पर रह रहे लोगो को उजाड़ना चाहती है जबकि उनके पुरखो के द्वारा जमीन का स्वामित्व हमे सौंपा गया था। अब मीणा कॉलोनी रामगंज की सारी भूमि को गलत तरीके से कुछ भूमाफिया और गुंडा तत्वो का सहयोग लेकर अपने नाम खुलवाने की कोशिश की जा रही हैं। तहसीलदार अजमेर भी नामातरंण खोलने पर आमादा हैं। इसलिये तारा मीणा के नाम किये जा रहे नामातंरण को तत्काल रोका जाये।