अजमेर / श्री राधाकृष्ण सखा परिवार द्वारा दिनांक 8 जुलाई 2012 सोमवार को राष्टीय ख्याति प्राप्त कथाकार एवं शास्त्रीय संगीत गायक वनस्थली निवासी ‘‘ पं. महेषदत्त षर्मा अपनी चिरविख्यात ‘‘राम विवाह प्रसंग, नानी बाई के मायरे के मार्मिक प्रसंगें एवं गोस्वामी तुलसीदासजी द्वारा रचित विनय पत्रिका का ‘‘जतोई दरबार नगीना बाग में सांय 7 बजे से रात्रि 10.30 बजे तक, संगीतमय प्रस्तुती देंगें।
कार्यक्रम के संयोजक सीतारामजी मंत्री, विष्णुप्रकाष गर्ग ने बताया कि ‘विनय पत्रिका की संगीतमय प्रस्तुती का कार्यक्रम भक्ति, प्रेम, करूणा से ओतप्रोत है एवं अजमेर में यह प्रथम अवसर है जब इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
-उमेष गर्ग
प्रवक्ता
मो 98297 93705