जागो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मित्तल का स्वागत

_DSC0839_DSC0741-अमित सारस्वत- ब्यावर। जागो पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मितल शनिवार को जयपुर से पाली जाते समय ब्यावर आए। यहां विनोद होटल पर शहर अध्यक्ष मोहित कांठेड के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने मितल का स्वागत किया। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें प्रदेशाध्यक्ष पूसाराम जाट, प्रदेश उपाध्यक्ष देशबंधु जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री महावीर शर्मा ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मितल ने कहा कि देश में भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। इसके लिए लोकपाल बिल लाना जरुरी है। हर राजनैतिक पार्टियां आपस में भ्रष्टाचार का आरोप-प्रत्यारोप लगाते है। लेकिन कोई भी सत्ताधारी पार्टी भ्रष्टाचारी को आज तक सजा नहीं दिला पाई। सभी पार्टिया ठोंग दिखाकर जनता को लूट रही है।
मितल ने कहा कि देश में गरीब रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ धनी लोग उठा रहे है। गरीबों के लिए बीपीएल में विशेष दर्जे के लोगों को शामिल किया गया। लेकिन गरीबी रेखा तय नहीं होने से धनी लोग गरीबों का हक छीन रहे है। इसी भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए जागो पार्टी आने वाले विधानसभ चुनाव में 200 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। जागो पार्टी उसी को टिकट देगी, जिसकी छवि साफ है और जो अपने क्षेत्र में अच्छा तबके का है।
इस दौरान शहर महिला अध्यक्ष प्रंशसा सोलंकी, शहर उपाध्यक्ष सौरभ बाबेल, महासचिव मितेश चौपड़ा, सचिव संदीप जोशी, अनिल खींची, मनीष जांगड़ा, मनीष गोयल, शिवांगी पाराशर, ममता सोनी, दिनेश कुडकी, नितिन सोनी, अंकित खटोड़, श्रेयांस कांकरिया, चंद्रप्रकाश, बलवंत आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!