भाजपा सूचना एवं प्रोद्योगिकी प्रकोष्ठ की कार्यशाला

bjp logoअजमेर। भारतीय जनता पार्टी सूचना एवं प्रोद्योगिकी प्रकोष्ठ द्वारा शनिवार दोपहर 03 बजे स्वामी कॉम्पलेक्स में एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिला संयोजक आई.टी. सेल के शरद गोयल ने बताया कि इस कार्यशाला का विषय ‘चुनाव प्रचार में सोशल मीडिया कि भूमिका एवं महत्व’ रहेगा, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक माननीय राव राजेन्द्र सिंह द्वारा मार्गदर्शन प्राप्त होगा तथा ‘‘एक ही विकल्प मोदी’’ पेज के ऐडमिनीस्टेªटर श्री जनार्दन मिश्र द्वारा भी मार्गदर्शन मिलेगा। आई.टी. सैल के प्रदेश संयोजक श्री मनोज जोशी द्वारा सोशल मीडिया सम्बंधित सावधानियाँ एवं इसके विस्तार पर मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
-शरद गोयल
जिला संयोजक
सूचना एवं प्रोद्योगिकी प्रकोष्ठ
error: Content is protected !!