सुराज सदभावना सम्मेलन की तैयारिया जोरो पर

041020131255अजमेर में 6 अक्टुम्बर को दोलत बाग में होने वाले भाजपा के सुराज सदभावना सम्मेलन को  लेकर भाजपा नेता मुंसिफ अली खान ने पुष्कर विधान सभा के लगभग दर्जन भर गाँवो का अपने अनेक समर्थको के साथ सगन दौरा कर लोगो को सम्मेलन में चलने के लिए पीले चांवल बांटकर निमंत्रण दिया। खान ने आज विभिन गाँवो में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओ की बैठक लेकर उन्हें सम्मेलन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करी। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में चलने के लिए  उचित संख्या में वाहन लगाने की भी  व्यवस्था की। भाजपा नेता खान ने अरड़का इकाई की तरफ से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो को अधिक से अधिक संख्या में चलने का आव्हान किया साथ ही उन्होंने कहा की आने वाला राज भाजपा का होगा क्योंकि राजस्थान में ही नहीं पूरे भारत वर्ष को कांग्रेश सरकारों ने भ्रष्टाचार , महंगाई ,बेरोजगारी से त्रस्त कर दिया हे भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी हे तथा यह देशहित सोचने वाली पार्टी हे इस समय पूरे देश में युवा वर्ग ,व्यापारी वर्ग भाजपा की और देख रहा तथा निश्चित ही आने वाले समय में राजस्थान और भारत में सुशान  देखने को मिलेगा। हर वर्ग की भांति कांग्रेश ने मुस्लिम वर्ग को भी उसके अधिकारों , पर्याप्त विकाश से वंचित रखा हे लेकिन अब मुस्लिम समुदाय कांग्रेश की निति को समज चूका हे आने वाले समय में वह भाजपा के साथ जुड़कर देश के विकाश और उथान के लिए भागीदार बनेगा। ज्ञातव्य हे की 6 अक्टुम्बर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सुराज सदभावना सम्मेलन  आयोजित हो रहा हे जिसमे पूरे राजस्थान भर से अल्पसंख्यक समुदाय हिसा लेगा। इस सम्मेलन को पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्षा माननिया  वसुंधरा राजे जी ,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद मुख़्तार अब्बास नकवी , रास्ट्रीय पर्वक्ता  शाहनवाज़ हुसैन ,नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया  आदि प्रमुख नेता संबोधित करेंगे तथा साथ ही कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ,पूर्व परिवहन मंत्री युनुस खान अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे। खान ने आज क्षेत्र के छातडी ,कायमपुरा ,रामनेर ढाणी ,ऊंटडा ,होशियाऱा ,अरड़का ,बबय्चा ,गेगल ,गगवाना ,रसूलपुरा ,कायड़ ,घुघरा आदि अनेक गाँवो में सगन दौरा किया। खान के साथ अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री अब्दुल वहीद भाई गगवाना ,रास्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अब्दुल बारी चिश्ती ,श्री नगर मंडल अध्यक्ष मेहराज खान ऊंटडा ,मजीद खान , असलम खान , इनायत खान ,हकीम खान ,महबूब खान ,शैख़ सलीम ,गुल मुहम्मद ,शब्बीर देशवाली सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे।

error: Content is protected !!