विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का द्वितीय अधिवेश समपन्न

adhiveshanअजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ का निगम स्तरीय द्वितीय अधिवेशन शुक्रवार को आजाद पार्क में संपन्न हुआ। अधिवेशन में हजारो की संख्या में श्रमिको ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के नेता गुलाब चंद कटारिया सहित अनेक नेताओं को आने का निमंत्रण दिया गया था लेकिन आदर्श आंचार संहिता के कारण कोई भी राजनैतिक दल का पदाधिकारी इसमें शामिल नहीं हुआ।
संघ के संयुक्त महामंत्री विनीत कुमार जैन ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन मंत्री भारतीय मजदुर संघ के रामदौर सिंह थे जबकि अध्यक्षता चन्द्र प्रकाश शर्मा ने की ,उन्होंने बताया की इस अधिवेशन का उद्देश्य बिजली बोर्ड में श्रमिको की विभिन्न समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना था। आज के अधिवेशन के बाद राज्य सरकार को मांग पत्र सौपा जाएगा ,उन्होंने कहा की निगम में निजीकरण बंद करने, विद्युत प्रबंधन में श्रमिको की भागीदारी बढाने, सभी श्रेणियों में नियमित पदोन्नति , मेडिक्लेम के स्थान पर मेडिकल पुर्नभरण कर्मचारियों को निःशुल्क विद्युत और उच्च पदों पर सीधी भर्ती नहीं किये जाने के प्रस्तावों पर मंथन हुआ।

error: Content is protected !!