चुनौतियों से भरा होगा अगला चुनाव – कटारिया

केकड़ी,। राज्य के पूर्व गृहमंत्री व भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने यहां कार्यकर्ताओं को अनुशासन की सीख देते हुए कहाकि कार्यकर्ताओं को अपने सब मनमुटाव भुलाकर एकजुट होकर अभी से अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिये। कटारिया यहां अजमेर मार्ग पर स्थित विनायक फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। … Read more

छापामार कार्यवाही कर मिलावटी घी को जलाकर किया नष्ट

सरवाड़। शहर में रसद विभाग के दल ने किराना व्यवसायियों के यहाँ छापामार कार्यवाही कर एक नामी फर्म की दुकान पर मिलावटी घी पाये जाने पर उसे जलाकर नष्ट कर दिया। रविवार को रसद विभाग के एक दल ने दो दुकानों पर जाँच की ए जिसमे एक दुकान में नकली घी पाया गया। रसद विभाग … Read more

ऋण नहीं चुकाने पर कार्यवाही

अजमेर। अजमेर केन्द्रीय सहकारी बैंक द्वारा ऋण नहीं चुकाने वाले सदस्यों के विरूद्ध कार्यवाही जारी है। ऋण दोषी सदस्य श्री इंदरनाथ टंडन एवं श्रीमती मनोहरी देवी द्वारा ऋण नहीं चुकाने पर सम्पत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की गई है।

साप्ताहिक समीक्षा बैठक कल

अजमेर। जलदाय, विद्युत, कृषि, पशुपालन, ई मित्रा सेवा, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक कल 5 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी।

सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह का समापन

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह का समापन श्रीनगर पंचायत समिति में जागरूकता कार्यक्रम से हुआ। जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपाल सिंह ने बताया कि अजमेर जिले में सप्ताह दौरान 305 ग्रामीण युवा मंडलों के पदाधिकारियों ने ग्रामीण विकास एवं राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत बनाने की शपथ … Read more

निशुल्क दवा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला

अजमेर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर विगत वर्ष 2 अक्टूबर को राज्य में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के क्रियान्वयन का एक वर्ष पूर्ण होने पर चौंकाने वाली जनहितकारी उपलब्धियां अर्जित हुई हैं। राज्य में एक वर्ष में 300 करोड़ रूपये की जेनरिक दवाईयां रोगियों को निशुल्क … Read more

भारत स्काउट गाईड की संभागस्तरीय रैली का समापन

अजमेर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष श्री सुभाष गर्ग ने कहा कि स्काउट गाईड को अपनी गतिविधियों के साथ-साथ सामाजिक सरोकार से जुड़कर आम जन को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना की आवश्यकता है। श्री गर्ग आज पुष्कर घाटी में आयोजित राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाईड अजमेर मण्डल के तत्वावधान में 5 … Read more

मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का आकस्मिक निरीक्षण

अजमेर । अजमेर जिले में दो अक्टूबर से चल रही मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना का आज आकस्मिक निरीक्षण किया गया। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के प्रबन्धक निदेशक डॉ. समित शर्मा सहित तीन और अन्य दलों ने जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के राजकीय चिकित्सालयों में चल रही इस योजना का इन दलों ने … Read more

देवनानी ने लगाया जलाने मिशन के कार्यो में उपेक्षा का आरोप

अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने जवाहर लाल नेहरू अरबन नवीनीकरण मिशन के तहत चल रहे कार्यो के सम्बंध में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इन कार्यो के लिए जिला स्तरीय समीक्षा एवं मानिटरिंग समिति में विधायकों को सदस्य के रूप में मनोनित किया … Read more

विकास एवं सघर्ष समिति की आम सभा कल

केकड़ी। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र विकास एवं संघर्ष समिति की तृतीय आम सभा कल रविवार को भाटोलाव बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित की जायेगी। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व काबिना मंत्री सांवर लाल जाट होंगे तथा अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल बंबोरिया द्वारा की … Read more

मुख्यमंत्री की पूर्व राज्यपाल मिश्र के निधन पर संवेदना

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के पूर्व राज्यपाल (अतिरिक्त प्रभार) श्री कैलाशपति मिश्र के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्व. मिश्र की गुजरात एवं राजस्थान के राज्यपाल के रूप में दी गई सेवाओं को सदैव याद किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने परमेश्वर से दिवंगत की आत्मा … Read more

error: Content is protected !!