*मेडीकल सिंधी शब्दावली निर्माण हेतु विशेषज्ञ समिति की द्वितीय बैठक प्रारंभ*

अजमेर, 20 जुलाई 2026। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग (CSTT) द्वारा “बृहत पारिभाषिक शब्द संग्रह : आयुर्विज्ञान (अंग्रेजी–हिंदी–सिंधी)” के निर्माण हेतु विशेषज्ञ सलाहकार समिति की द्वितीय बैठक का शुभारंभ जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अजमेर में हुआ। 20 से 24 जुलाई तक आयोजित पाँच दिवसीय कार्यशाला में देशभर के चिकित्सा, … Read more

अजमेर के सैनिक/कवि – गणपत लाल उदय “हिंदीज़ा साहित्य सम्मान– 2026” से अलंकृत

जोधपुर। हिंदी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए अजमेर जिले के अरांई निवासी सैनिक कवि गणपत लाल उदय को प्रतिष्ठित ‘हिंदीज़ा साहित्य सम्मान–2026’ से ससम्मान अलंकृत किया गया।    यह सम्मान डिजिटल शुभारंभ समारोह के दौरान प्रदान किया गया। इस वर्ष सैनिक कवि गणपत लाल उदय, डॉ. विभव सक्सेना तथा हेमा … Read more

अजमेर स्टेशन पर ‘स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप’ की बैठक संपन्न

अजमेर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक ‘स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप’ (एसआईजी) के तहत मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के दौरान स्टेशन विकास, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की … Read more

रोटरी क्लब अजमेर संयोगिता द्वारा वृक्षारोपण

रोटरी क्लब अजमेर संयोगिता की ओर से मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान के अंतर्गत राजकीय उच्च अध्ययन शिक्षण संस्थान अजमेर के परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत क्लब द्वारा 51 पौधे लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं में … Read more

कांग्रेसियो ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का जन्मदिन

अजमेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  का जन्मदिन आज अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यालय पर  कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में मनाया गया । इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रलावता ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, कुशल संगठन कर्ता और मजबूत नेतृत्वकर्ता श्री मल्लिकार्जुन … Read more

टीरा पर लॉन्च हुआ दक्षिण कोरिया का स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन

वैज्ञानिक फॉर्मूलेशन वाले स्किनकेयर उत्पादों पर रहेगा कंपनी का फोकस टीरा के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर विशेष रूप से होगा उपलब्ध मुंबई, 21 जुलाई 2026: रिलायंस रिटेल के ओमनीचैनल ब्यूटी प्लेटफॉर्म टीरा (Tira) ने दक्षिण कोरिया के तेजी से लोकप्रिय हो रहे डर्मो-कॉस्मेटिक स्किनकेयर ब्रांड डॉ. मेलैक्सिन (Dr. Melaxin) को भारत में … Read more

स्मार्ट सिटी की योजना की घोषणा से जितना अजमेर वासी खुशी हुई थे अब उससे कहीं ज्यादा दुखी

शहर में आई बिना उपयोगी सीमेंट कंक्रीट व लोहे से हुए निर्माण की बाढ़,सुविधाओं के नाम पर पहले के मुकाबले दुगनी हुई असुविधा  मुझे याद है जब अमेरिका के राष्ट्रपति ने अजमेर में सीधे #सचिन_पायलट से फोन पर बात की थी वह उसके बाद अजमेर को पूरे भारत में सबसे पहले अमेरिका के सहयोग से … Read more

जेनेसिस मॉल में हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को मिला शानदार प्रतिसाद

बीकानेर । भिवाड़ी के जेनेसिस मॉल में मुस्कान गुप्ता द्वारा हस्तनिर्मित (Handmade) उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य “मेड इन इंडिया” और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देना था। मुस्कान गुप्ता बीकानेर के लुनकरणसर की बेटी है और वर्तमान में भिवाड़ी रहती है इस प्रदर्शनी में क्रोशिया (Crochet) और … Read more

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026

फॉलो अप कैम्प होंगे 31 अगस्त तक      अजमेर, 20 जुलाई। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर-2026 की निरन्तरता में फॉलो अप शिविरों का आयोजन 21 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जाएगा।      जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा जनसमस्या समाधान के लिए 12 जून से 15 जुलाई तक जन कल्याण शिविर के … Read more

राजकीय महिला आईटीआई में प्रवेश की अंतिम तिथि 23 जुलाई तक

अजमेर, 20 जुलाई। राजकीय महिला आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इच्छुक महिला अभ्यर्थी 23 जुलाई तक राजस्थान सरकार के एकीकृत एसएसओ पोर्टल एवं ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते है। संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं जयपुर के उद्योगपति श्री एन. के. जैन ने आह्वान किया है अधिकाधिक महिलाएं इन पाठ्यक्रमों … Read more

आनासागर झील की सफाई, नगर निगम ने ताकत झोंकी

कई डम्पर मलबा, मृत मछलियां एवं कचरा हटाया दुर्गंध से मुक्ति दिलाने व सफाई के लिए लगातार प्रयास कर रहा है निगम      अजमेर, 20 जुलाई। आनासागर झील में जल स्तर कम होने, तेज गर्मी एवं मौसमी बदलाव के कारण उत्पन्न दुर्गंध और जल प्रदूषण की स्थिति से राहत दिलाने के लिए नगर निगम अजमेर ने विशेष सफाई अभियान … Read more

error: Content is protected !!