जियोमार्ट क्विक की इंडिपेंडेंस सेल: 80% तक छूट

– 16 अगस्त तक चलेगी सेल, ग्रॉसरी से इलेक्ट्रॉनिक्स और फैशन तक ऑफर – चुनिंदा पेमेंट विकल्पों पर अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मुंबई, 12 अगस्त, 2026: स्वतंत्रता दिवस से पहले खरीदारी की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए जियोमार्ट क्विक ने ग्रैंड इंडिपेंडेंस सेल शुरू की है। 12 से 16 अगस्त तक चलने वाली इस … Read more

यात्रियों की सुविधा हेतु लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (13 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा त्यौहारों के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा हेतु लालकुआं-साबरमती-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल (13 ट्रिप) रेलसेवा का का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 05344, लालकुआं-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 02.09.26 से 25.11.26 तक (13 ट्रिप) … Read more

उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिंक सिगनलिंग कार्य

रेलसेवाएं रद्द/मार्ग परिवर्तित/आंशिक रद्द/रीशड्यूल/रेगुलेट रहेगी उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेलनगर-पालम स्टेशनों के मध्य पर ऑटोमेटिंक सिगनलिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:- रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक … Read more

मदार-नारनौल-मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन

रेलवे द्वारा त्यौहारों पर मदार-नारनौल-मदार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09639, मदार-नारनौल प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा दिनांक 15.08.26 से 24.09.26 तक (41 ट्रिप) मदार से प्रतिदिन 04.30 बजे रवाना होकर 09.15 बजे नारनौल पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या … Read more

ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ कांग्रेस के ‘आपके द्वार’ अभियान का भव्य स्वागत

व्यापारियों से घर-घर संपर्क कर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील अजमेर, 12 अगस्त। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में 6 अगस्त से 14 अगस्त तक चलाए जा रहे ‘कांग्रेस आपके द्वार’ जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को शहर के विभिन्न बाजारों और … Read more

आज का राशिफल व पंचांग : 12 अगस्त, 2026, बुधवार

आज और कल का दिन खास 12 अगस्त 2026 : हरियाली अमावस आज। 12 अगस्त 2026 : आदि अमावस आज। 12 अगस्त 2026 : देवपितृकार्य अमावस आज। 12 अगस्त 2026 : सरस माधुरी जयंती आज। 12 अगस्त 2026 : आखिरी चहार शम्बा आज। 12  अगस्त 2026 : चितलागी अमावस आज। 12 अगस्त 2026 : सूर्य … Read more

*प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025*

_*आयोग ने जारी की हिस्ट्री एवं केमिस्ट्री विषय की विचारित सूची*_ अजमेर, 11 अगस्त। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 अंतर्गत हिस्ट्री एवं केमिस्ट्री विषय के पदों हेतु विचारित सूचियां जारी की गई हैं। इनमें हिस्ट्री के 611 एवं केमिस्ट्री के 315  अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप … Read more

‘राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान हमारी राष्ट्रीय चेतना के दो सशक्त स्वर’—प्रो. अग्रवाल

अजमेर, 11 अगस्त। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे सप्तदिवसीय स्वाधीनता दिवस समारोह के अंतर्गत मंगलवार को विश्वविद्यालय के संविधान पार्क में सामूहिक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का भावपूर्ण एवं गरिमापूर्ण गायन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस … Read more

ह्रदय रोगियो के उपचार में इमेजिंग और फिजियोलॉजी तकनीक से बढ़ रही सटीकता —डॉ. गिउलियो

पर्यावरण बचाएं, हर एक अपनों के नाम पौधे लगाएं— डॉ ज्योत्सना रंगा अजमेर,11 अगस्त()। हृदय की धमनियों में रुकावट के उपचार में केवल ब्लॉकेज की पहचान पर्याप्त नहीं है, बल्कि धमनी के भीतर की वास्तविक स्थिति और रक्त प्रवाह पर पड़ने वाले उसके प्रभाव का सटीक आकलन उपचार की सफलता के लिए महत्वपूर्ण है। आधुनिक … Read more

एसआरएम यूनिवर्सिटी सिक्किम में ऑनलाइन एमबीए, एमसीए, बीबीए और बीसीए कोर्स में दाखिले शुरू

नई  दिल्ली अगस्त 2026: एसआरएम यूनिवर्सिटी सिक्किम ने अपने ऑनलाइन अंडरग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री कोर्स में दाखिले शुरू कर दिए हैं। इनमें बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बीसीए), मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) और मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) शामिल हैं। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो (यूजीसी-डीईबी) से मान्यता प्राप्त और संस्थान की नैक ए+ मान्यता से समर्थित ये डिग्रियां पारंपरिक कैंपस आधारित डिग्रियों के पूरी तरह समकक्ष हैं। कोर्स पूरा करने वाले विद्यार्थियों को एसआरएम सिक्किम के पूर्व छात्र नेटवर्क से आजीवन जुड़ाव की सुविधा भी मिलेगी। इन कोर्सों का संचालन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) के माध्यम से किया जाता है। इनमें क्वालिटी शिक्षा के साथ उद्योग की जरूरतों के अनुरूप तैयार पाठ्यक्रम शामिल किया गया है। विद्यार्थियों को उभरती तकनीकों, प्रबंधन और कारोबारी क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का विकल्प मिलता है। इनमें एआई एवं मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, बिजनेस एनालिटिक्स और डिजिटल मार्केटिंग प्रमुख हैं। स्नातक स्तर पर ऑनलाइन बीबीए विद्यार्थियों को व्यवसाय प्रबंधन, नेतृत्व, वित्त, विपणन और उद्यमिता की मजबूत बुनियादी समझ देता है। इसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ बिजनेस एनालिटिक्स और डिजिटल मार्केटिंग में विशेषज्ञता का विकल्प भी उपलब्ध है। वहीं, ऑनलाइन बीसीए के माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटिंग और सॉफ्टवेयर विकास से जुड़ी प्रमुख तकनीकी दक्षताएं सिखाई जाती हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग तथा डेटा साइंस एवं एनालिटिक्स में विशेष अध्ययन के विकल्प दिए गए हैं। ये कोर्स विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी प्रतिभाओं की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर ऑनलाइन एमबीए ऐसे स्नातकों और कामकाजी पेशेवरों के लिए तैयार किया गया है, जो उन्नत प्रबंधन शिक्षा के माध्यम से अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं। व्यवसाय से जुड़े प्रमुख विषयों के साथ विद्यार्थी वित्त एवं फिनटेक, मार्केटिंग एवं डिजिटल टेक्नोलॉजी, बिजनेस एनालिटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मानव संसाधन एवं उभरती तकनीक, संचालन एवं सप्लाई चेन मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी एवं पर्यटन प्रबंधन तथा अस्पताल एवं स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में से विशेषज्ञता का विकल्प चुन सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन एमसीए विद्यार्थियों को उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में करियर के लिए तैयार करता है। इसके पाठ्यक्रम में प्रोग्रामिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड टेक्नोलॉजी, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट शामिल हैं। इसके अलावा एआई एवं जेनरेटिव एआई, डेटा साइंस एवं मशीन लर्निंग तथा साइबर सिक्योरिटी एवं साइबर फोरेंसिक्स में विशेष अध्ययन के विकल्प भी उपलब्ध हैं। एसआरएम यूनिवर्सिटी सिक्किम में ऑनलाइन शिक्षा के निदेशक डॉ. एच. एन. उदुपा ने कहा, “उच्च शिक्षा से जुड़ी अपेक्षाएं तेजी से बदल रही हैं। आज विद्यार्थी ऐसे कोर्स चाहते हैं, जो उन्हें केवल क्वालिटी शिक्षा ही न दें, बल्कि करियर को रोके बिना पढ़ाई जारी रखने की सुविधा और तकनीक आधारित दुनिया में सफल होने के लिए जरूरी कौशल भी उपलब्ध कराएं। एसआरएम यूनिवर्सिटी सिक्किम में  हमने अपने ऑनलाइन प्रोग्राम्स को फ्लेक्सिबल, किफायती, क्वालिटी-ओरिएंटेड, स्टूडेंट-सेंट्रिक और लर्नर-फ्रेंडली बनाया है। हमने अपने ऑनलाइन डिग्री कोर्सों को इस तरह तैयार किया है कि मजबूत शैक्षणिक आधार को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम, प्रैक्टिकल  अनुभव आधारित शिक्षा और उभरती तकनीकों में विशेषज्ञता के साथ जोड़ा जा सके। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को सफल करियर बनाने के लिए जरूरी ज्ञान, डिजिटल क्षमताओं और प्रैक्टिकल  अनुभव से लैस करना है। साथ ही, हम क्वालिटीउच्च शिक्षा को अधिक व्यापक और विविध विद्यार्थी समुदाय तक पहुंचाना चाहते हैं।” कामकाजी पेशेवरों की व्यस्त दिनचर्या और नए स्नातकों की व्यावहारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन कोर्सों में एआई-सक्षम डिजिटल शिक्षण व्यवस्था का उपयोग किया गया है। पढ़ाई की व्यवस्था में रिकॉर्ड किए गए वीडियो व्याख्यान शामिल हैं, जिन्हें विद्यार्थी अपनी सुविधा और गति के अनुसार देख सकते हैं। इसके साथ ही, रोचक और संवादात्मक अध्ययन सामग्री, सप्ताहांत में लाइव कक्षाएं तथा सवाल-जवाब के लिए सक्रिय चर्चा मंच उपलब्ध कराए जाते हैं। विद्यार्थियों को वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित परियोजनाओं, उद्योग विशेषज्ञों और व्यापक करियर सेवाओं के माध्यम से प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा, जिससे उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। देशभर के विद्यार्थियों के लिए  क्वालिटी उच्च शिक्षा को सुलभ बनाने के उद्देश्य से एसआरएम यूनिवर्सिटी सिक्किम अपने ऑनलाइन डिग्री कोर्स प्रतिस्पर्धी फीस पर उपलब्ध करा रही है। पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति की सुविधा भी दी जा रही है। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की कुल कोर्स फीस ₹1.10 लाख, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) की ₹1 लाख, जबकि बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बीसीए) की कुल कोर्स फीस ₹1.17 लाख प्रत्येक है। 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए दाखिले अब खुले हैं। इच्छुक विद्यार्थी पात्रता संबंधी जानकारी देख सकते हैं और संबंधित आधिकारिक कोर्स पेज के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) के लिए आवेदन https://bit.ly/4pXIEV8, मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (एमसीए) के लिए https://bit.ly/4fAH2gx, बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बीसीए) के लिए https://bit.ly/4fV7IHN और बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) के लिए https://bit.ly/4xoT56J पर किया जा सकता है।  

युवा शक्ति को मिले दिशा, सपनों को मिले उड़ान

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस (12 अगस्त 2026) पर विशेषः युवा केवल उम्र की एक अवस्था नहीं, बल्कि ऊर्जा, साहस, कल्पना, परिवर्तन और नवसृजन की चेतना का नाम है। जिस समाज की युवा शक्ति जाग्रत, संवेदनशील और रचनात्मक होती है, वह समाज परिवर्तन की नई इबारत लिखता है। इसके विपरीत जब युवा ऊर्जा दिशाहीन हो जाती है … Read more

error: Content is protected !!