गणपति जन्मोत्सव 19 सितम्बर को

अजमेर। श्री गणपति सेवक मित्रमंडल के तत्वावधान में 19 सितम्बर को दोपहर 12 बजे आगरा गेट बालू गोमा गली स्थित मंदिर में विराट गणपति जन्मोत्सव आयोजित होगा। दोपहर अमरनाथ शिवलिंग की झांकी सजाई जाएगी। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।

आकाशवाणी व दूरर्शन पर अवसर की मांग

कला-साहित्य के प्रति समर्पित संस्था नाट्यवृंद द्वारा अजमेर के सांसद एवं केन्द्रीय संचार व सूचना प्रोद्योगिकी राज्य मंत्री सचिन पायलट को पत्र लिखकर अजमेर के कलाकारों एवं साहित्यकारों को आकाशवाणी-जयपुर केन्द्र एवं जयपुर दूरदर्शन केन्द्र के कार्यक्रमों में अवसर दिये जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि राजधानी के समान दर्जा रखने वाले अजमेर … Read more

व्यापार महासभा बंद को समर्थन देगी

अजमेर। 20 सितम्बर को एफ.सी.आई के विरोध में प्रस्तावित भारत बन्द के तहत अजमेर व्यापार महासभा के सदस्यों ने निर्णय लिया कि अजमेर भी बन्द रखा जायेगा। संस्था के प्रवक्ता सतीश बंसल ने बताया कि अजमेर व्यापार महासभा सभी व्यापारियों थोक व फुटकर व्यापारियों से अपील की कि सभी एक जुटता के साथ अजमेर बन्द … Read more

अतिक्रमण करने वालों के विरूद्घ कड़ी कार्यवाही करें-कलक्टर

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने जिले के सभी उपखंड अधिकारी व तहसीलदार से कहा है कि उनके क्षेत्र की सरकारी जमीन और चारागाह भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्घ कड़ी कानूनी कार्यवाही करें जिससे उनको जेल भी हो सके । उन्होंने बताया कि चारागाह भूमि के अतिक्रमण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के … Read more

राशन कार्ड हेतु जिले में सात लाख 94 हजार 898 फार्म जमा

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने कहा है कि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की सामग्री अच्छी और सही समय पर उपलब्ध हो इस पर लगातार निगरानी रखनी होगी तथा उपभोक्ता सप्ताह में उचित मूल्य की दुकानों पर सभी सामग्री उपलब्ध हो, दुकानें नहीं खुलने पर उनके विरूद्घ कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया जाना … Read more

अजमेर जिले में अब तक 589.6 एम.एम. औसत वर्षा

अजमेर। जल संसाधन विभाग के अनुसार अजमेर जिले में अब तक 589.6 एम.एम. औसत वर्षा हो चुकी है ।सर्वाधिक 925 एम.एम. ब्यावर तथा न्यूनतम 287.7 एम.एम. वर्षा गेगल क्षेत्र में हुई है।अजमेर जिले में औसत मानक 550 एम.एम. के मुकाबले 39.6 एम.एम. वर्षा अधिक हुई है। अजमेर में आनासागर की चादर 8 इंच, मसूदा में … Read more

आशा सहयोगनियों की कार्यशाला किशनगढ़ में

अजमेर। इंडिया हैल्थ एक्शन ट्रस्ट की ओर से किशनगढ़ उपखंड के रूपनगढ़, हरमाड़ा, कुचील, करकेड़ी तथा भदूण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर संचालित मोबाइल हैल्थ कार्यक्रम की सम्भागी आशा सहयोगनियों की एक दिवसीय कार्यशाला कल 18 सितम्बर को प्रात: 11 बजे होटल एन.के. हैली मैक्स किशनगढ़ में होगी। परियोजना समन्वयक लाल सिंह चौहान ने बताया कि … Read more

पशुगणना के लिए प्रगणक व सुपरवाईज्र्स को प्रशिक्षण

अजमेर। 19 वीं पशुगणना के लिए नियुक्त सुपरवाईज्र्स व प्रगणकों को आज सूचनाकेन्द्र के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया। जिला सांख्यिकी अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. रोशनलालदेव ने दो सत्रों में आयोजित इस प्रशिक्षण में अजमेर, पुष्कर, पीसांगन, नसीराबाद व ब्यावर, मसूदा, बिजयनगर, केकड़ी, सरवाड़ व भिनाय क्षेत्र के लिये नियुक्त प्रगणकों … Read more

स्काउट गाईड प्रशिक्षण शिविर आदर्श नगर में

अजमेर। राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ आदर्श नगर इकाई की ओर से कल 18 सितम्बर से रामकृष्ण मिशन आश्रम आदर्श नगर में पाँच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरू होगा। प्रभारी डॉ. नरेश चेतन भंभानी ने बताया कि 22 सितम्बर तक प्रतिदिन प्रात: 8 से सांयकाल 5 बजे तक आयोजित इस शिविर में स्काउट गाइड्स … Read more

केरल विधान सभा समिति अजमेर आयेगी

अजमेर। केरल विधानसभा की याचिका समिति 25 सितम्बर को सांभर वन्य जीव अभ्यारण्य का भ्रमण कर अजमेर में दरगाह की जियारत करेगी। समिति रात्रि हरिद्घार मेल से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्घ दिवस 1 अक्टूबर को

अजमेर। अजमेर जिले में अंतर्राष्ट्रीय वृद्घ दिवस पर 1 अक्टूबर को वृद्घ जनों के संरक्षण व सम्मान में समारोह आयोजित किये जाएंगे। इस संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त श्रीप्रवीण गुप्ता ने परिपत्र जारीकर ऐसे वृद्घ नागरिक जो वृद्घ कल्याण सामाजिक, सांस्कृतिक, कला साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे … Read more

error: Content is protected !!