भाजपा का सिरदर्द बन गए केजरीवाल

कांग्रेस के लिए संकट पैदा करने के लिए अन्ना हजारे के आंदोलन को पीछे से समर्थन करने वाली भाजपा के लिए उसी आंदोलन से उपजी आम आदमी पार्टी अब सिरदर्द बन गई है। बड़ी मेहनत से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने वाली भाजपा को दिल्ली में आम आदमी … Read more

दो धड़ों में बंटी हुई है आम आदमी पार्टी

प्रख्यात समाजसेवी अन्ना हजारे के देशव्यापी आंदोलन के दौरान अन्नावादी दो धड़ों में बंटे हुए थे ही, अन्ना के प्रमुख सहयोगी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बनी आम आदमी पार्टी में भी धड़ेबाजी जारी है। दिल्ली में पार्टी की सरकार बनने पर खुशी जाहिर करने के लिए दो अलग-अलग कार्यक्रम होना इसका ताजा उदाहरण है। … Read more

क्या पीसीसी चीफ बनने पर भी चुनाव लड़ेंगे सचिन पायलट?

इन दिनों अजमेर के लोगों, विशेष रूप से राजनीति में रुचि रखने वाले नागरिकों व कार्यकर्ताओं-नेताओं में यह सवाल चर्चा में है कि क्या अजमेर के सांसद व केन्द्रीय कंपनी मामलात राज्य मंत्री सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद भी अजमेर से चुनाव लड़ेंगे? ज्ञातव्य है कि पिछले कुछ दिन से पायलट को … Read more

किस के इशारे पर मेयर को तंग कर रहे हैं सीईओ?

प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही अजमेर नगम निगम के मेयर कमल बाकोलिया के प्रति सीईओ हरफूल सिंह यादव के तेवर तीखे हो गए हैं। एक चुने हुए जनप्रतिनिधि को उसकी औकात दिखाने की इससे बड़ी मिसाल क्या होगी कि एक अधिकारी अपने मातहतों को सख्त भाषा में यह आदेश जारी किए कि कोई … Read more

इसे पलाड़ा का दावा समझा जा सकता है

हाल ही आयोजित पंचायतीराज सशक्तिकरण सम्मेलन में जिस तरह का मंजर था और जैसी भाजपा के युवा नेता भंवर सिंह पलाड़ा की बॉडी लैंग्वेज थी, उसे पलाड़ा की ओर से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी भी समझा जा सकता है। असल में यह समारोह मूलत: निवर्तमान जिला प्रमुख व पलाड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती सुशील … Read more

पहले दौर में रह ही गए देवनानी व अनिता भदेल

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मंत्रीमंडल गठन के पहले दौर में अजमेर जिले से सर्वाधिक अपेक्षित नसीराबाद विधायक प्रो. सांवरलाल जाट को तो स्थान दिया, मगर अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी या अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनिता भदेल में से किसी एक को मंत्री बनाए जाने के कयासों पर विराम लगा दिया। दोनों के ही … Read more

राज्यमंत्री कैसे स्वीकार कर लिया अरुण चतुर्वेदी ने?

राजस्थान की सत्ता पर काबिज भाजपा के मंत्रीमंडल में पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा उपाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने एक बार फिर राज्य मंत्री का पद स्वीकार कर सभी को चौंकाया है। इससे पूर्व उनके प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वसुंधरा राजे की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष का पद स्वीकार करने पर भी सभी को अचरज हुआ था। पार्टी कार्यकर्ताओं … Read more

जैन साहब, खुलासा तो आपको करना चाहिए

एडीए क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे मास्टर प्लान 2033 का प्रारूप जारी करने के साथ ही अजमेर नगर सुधार न्यास के पूर्व सदर धर्मेश जैन ने सवाल खड़ा किया है कि जब पूर्व में 2023 तक के लिए मास्टर प्लान बनाया गया था तो अब उसमें बदलाव की जरूरत क्यों पड़ रही है? … Read more

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी पर चर्चा शुरू

एक ओर जहां यह अफवाह जोरों पर है कि अजमेर जिले की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा के कब्जे के बाद मौजूदा सांसद व केन्द्रीय कंपनी मामलात राज्य मंत्री सचिन पायलट अजमेर से दुबारा चुनाव लडऩे का मानस नहीं बना पाएंगे, वहीं भाजपा खेमे में सचिन को ही सामने रख कर नए दावेदारों पर चर्चा … Read more

पायलट कैसे हो गए हार के लिए जिम्मेदार?

अजमेर के कुछ कांग्रेसियों का मानना है कि जिले की सभी आठ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों की हार के लिए अजमेर के सांसद व केन्द्रीय कंपनी मामलात राज्य मंत्री सचिन पायलट जिम्मेदार हैं। उनका मानना है कि उनकी रीति-नीति की वजह से ही कांग्रेस की यह हालत हुई है। साथ ही ये भी कि जब … Read more

अजमेर से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

प्रदेश में भाजपा की सरकार के गठन की प्रक्रिया आरंभ होने के साथ यह चर्चा आम है कि मंत्रीमंडल में अजमेर जिले का प्रतिनिधित्व कौन-कौन करेंगे? यह सवाल इस कारण भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इनमें दो बार जीते विधायक हैं तो … Read more

error: Content is protected !!