आपका अजमेर इतना गंदा क्यों है!

जकार्ता-इंडोनेशिया में एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करन वाले सिविश जॉर्ज ने अजमेरनामा के फेसबुक अकाउंट पर लिखा है कि आपका अजमेर इतना गंदा क्यों है! सवाल ये है कि यह सवाल एक विदेशी को कचोटता है तो हमें क्यों नहीं आंदोलित करता! देखिए वे अजमेर के बारे में क्या कह रहे हैं, उनकी ही लेखनी में … Read more

भाजपा किसान मोर्चा में थम नहीं रहा विवाद

भाजपा किसान मोर्चा में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। कभी किसी मुद्दे पर कभी किसी सवाल पर सवाल खड़े हो जाते हैं। हाल ही ब्यावर में रिखबचंद खटोड़ की मंडल अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति को चुनौति मिल गई है। ब्यावर भाजपा मंडल ने उनकी नियुक्ति को असंवैधानिक करार दे दिया … Read more

श्राद्ध में शुरू हुई डीडी पुरम योजना का हो गया श्राद्ध

नगर सुधार न्यास, अजमेर की वर्षों पुरानी और महत्वाकांक्षी आवासीय योजना डीडी पुरम उतनी सफल नहीं होती दिख रही, जितनी कि उम्मीद की जा रही थी। हालांकि इसके अनेक कारण हैं, मगर धार्मिक विचार वालों का मानना है कि चूं कि यह श्राद्ध के दौरान शुरू की गई, इस कारण इसको ग्रहण लग गया है। … Read more

गडकरी की विदाई तय, जोशी-जेटली का नाम उभरा

हालांकि पूर्ति कंपनी विवाद के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को हटाए जाने की चर्चाओं पर पार्टी ने विराम लगा दिया है, मगर यह तय माना जा रहा है कि उन्हें दुबारा अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना पूरी तरह से समाप्त हो गई है। इसका संकेत इस बात से भी मिलता … Read more

लो, नरवाल ने दिखाया अपना दम

भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल नरवाल ने आखिर बहाली के बाद अजमेर में अपनी अलग से मौजूदगी दर्ज करवा ही दी। उनके नेतृत्व में भाजयुमो शहर जिला के कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर दीपदान किया, जबकि इसमें शहर जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत सहित उनके गुट के कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद नहीं थे। … Read more

मजम्मत के काबिल है सरवर चिश्ती का बयान

महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह की रजिस्टर्ड संस्था अंजुमन सैयद जादगान के पूर्व सचिव सरवर चिश्ती ने अगर वाकई ये कहा है कि मोदी प्रधानमंत्री बन गए तो कोई ताज्जुब नहीं कि सारे मुसलमान आतंकवादी बन जाएं, तो वह बयान मजम्मत के काबिल है। यह बयान दो मायनों में गैर वाजिब माना … Read more

खादिमों में आ रही है नई जागृति

महान सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के जागरूक खादिमों ने चिश्तिया तंजीम खुद्दाम ए ख्वाजा बुजुर्ग अलैह रहमत नामक संस्था का गठन कर नौजवान खादिमों को रूहानी तालीम देने की बीड़ा उठाया है। यह एक अच्छी पहल है। विशेष रूप से इस मायने में कि इससे युवा खादिमों में संस्कार विकसित होंगे। साथ … Read more

गडकरी के बयान पर इतना बवाल क्यों?

भाजपा के अध्यक्ष नितिन गडकरी के हालिया बयान पर बड़ा बवाल हो रहा है। कांग्रेसी तो उन पर हमला बोल ही रहे हैं, भाजपा में भी आग लग गई है। हालत ये हो गई कि गडकरी को खेद जताना पड़ा। असल में उन्होंने कहा ये था कि स्वामी विवेकानंद और दाऊद इब्राहिम का आईक्यू लेवल … Read more

पुष्कर से दावेदारी के चक्कर में हैं इब्राहिम फखर?

इन दिनों भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम फखर जिस तरह से पुष्कर के मामलों में रुचि ले रहे हैं, उससे यह कयासबाजी शुरू हो गई है कि कहीं वे पुष्कर से विधानसभा चुनाव की टिकट की दावेदारी के चक्कर में तो नहीं हैं? ज्ञातव्य है कि पुष्कर मेले को लेकर प्रशासन की सुस्ती … Read more

रघुवेन्द्र मिर्धा पर टिकी हैं निगाहें

संयुक्त संसदीय समिति के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रामनिवास मिर्धा के पौत्र व राजस्थान में केबिनेट मंत्री रहे हरेन्द्र मिर्धा के पुत्र रघुवेन्द्र मिर्धा क्या चुनावी राजनीति में आगे आएंगे या आने का मानस है, इसकी चर्चा इन दिनों नागौर जिले में काफी है। हालांकि स्वयं रघुवेन्द्र ने अपनी ओर से इस प्रकार की रुचि जाहिर … Read more

समित शर्मा जी, इसलिए हुआ आपकी शानदार योजना का कचरा

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बीते दिन जब मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना का निरीक्षण किया तो उन्हें पता लग गया कि जिस आदर्श योजना के कारण उनकी देशभर में सराहना हो रही है, धरातल पर उसकी स्थिति क्या है? कहीं डॉक्टर गायब तो कहीं दवाइयों के स्टॉक में … Read more

error: Content is protected !!