बीटेक था मुठभेड़ में मारा गया आतंकी सैफुल्लाह

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के त्रल-पुलवामा में शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में मारा गया सैफुल्लाह अहंगर बीटेक था। उसने श्रीनगर के एसएसएम इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ाई कर बीटेक की डिग्री हासिल की थी। हालांकि वह बीते तीन साल से आतंकियों के संपर्क में था, लेकिन सक्रिय तौर पर चार माह पहले ही आतंकी संगठन में शामिल … Read more

सीबीआई समन भेज मोदी और अमित शाह से कर सकती है पूछताछ

अहमदाबाद। वर्ष 2004 में हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में सीबीआई गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व गृहराज्य मंत्री अमित शाह को समन भेजकर पूछताछ कर सकती है। उधर इसी मामले में सीबीआई ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ नब्बे दिन के अंदर चार्जशीट दायर नहीं की है। इस … Read more

नाबालिग से वेश्यावृत्ति कराने वाली गिरफ्तार

जशपुर।जिले के कुनकुरी के पुरानी बस्ती में विशेष संरक्षित पहाड़ी कोरवा जनजाति की एक नाबालिग लड़की को वेश्यावृत्ति के दलदल में ढकेलने के प्रकरण का खुलासा हुआ है। शुक्रवार को बुरी तरह से डरी सहमी पीडिता कुनकुरी थाना प्रभारी से अपनी आप बीती बताते हुए कहा कि पुरानी बस्ती निवासी चंपा बाई पति कृष्णा चौहान … Read more

दिल के जख्मों पर भारी बच्चों के हौसलों की उड़ान

नई दिल्ली । असम के कारवी आंगलन इलाके के धनश्री गांव की रहने वाली 11 वर्षीय पुष्पा के सामने ही उग्रवादियों ने उसके पिता व भाई को गोलियों से छलनी कर दिया था। वर्ष 2009 में आतंकवादियों के इस हमले में वह किसी तरह से बच तो गई, लेकिन उसकी जिदंगी में दूर-दूर तक अंधेरे … Read more

हादसे में एक बच्चे व चार मजदूरों की मौत

रायपुर।यहां से आठ किलोमीटर दूर ग्राम पाराभाट में शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हाइवा ने टाटा पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पिकअप में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, छह घायलों को रायपुर के अम्बेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक ने इलाज के … Read more

एलओसी पर पाक ने की गोलीबारी, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

श्रीनगर। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत के अग्रिम सैन्य ठिकानों पर जमकर गोलाबारी की। इसमें ब्रिगेडियर संजीव लंगर व सेना के दो जवान घायल हो गए। हालांकि किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं, भारतीय जवानों ने भी जवाबी … Read more

मार्जिन घटने से एमआरपीएल को घाटा

नई दिल्ली। मंगलोर रिफाइनरी एं डपेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) को जनवरी और मार्च तिमाही में 61.90 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। रिफाइनरी मार्जिन में भारी कमी के चलते कंपनी को यह नुकसान हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में एमआरपीएल को 601.97 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। बीती तिमाही में एक बैरल … Read more

ब्रिटिश वायुसेना ने हवा में घेरकर उतारा पाकिस्तानी विमान,दो गिरफ्तार

लंदन। ब्रिटिश वायुसेना के दो लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस [पीआइए] के एक विमान को घेरकर लंदन के नजदीक स्टैंस्टेड हवाई अड्डे पर उतार लिया। इसके बाद पुलिस ने दो संदिग्ध यात्रियों को गिरफ्तार कर विमान से उतार लिया। विमान को दोनों से खतरे की आशंका थी। यह विमान लाहौर से मैनचेस्टर जा रहा … Read more

काबुल में तालिबानियों का हमला, सात की मौत

काबुल। तालिबान आतंकियों ने शुक्रवार शाम अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में जमकर कहर ढाया। तालिबानियों ने एक के बाद एक कई बम धमाके किए। इन धमाकों में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। आतंकियों ने राजधानी के अति व्यस्त समझे जाने वाले बुर्ज-ए-शाहरारा इलाके में भारतीय दूतावास की … Read more

महाश्मशान में लाशों की संख्या पर भी सट्टेबाजी

वाराणसी। महाश्मशान पर लाशों का ‘आइपीएल’। अब तक क्रिकेट पर सट्टेबाजी हो रही थी लेकिन काशी में कुछ सट्टेबाजों ने उसे भी पीछे छोड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस सट्टेबाजी को कुछ टीवी चैनलों द्वारा ही प्रायोजित किया गया था। इस सट्टेबाजी को आधा दर्जन समाचार चैनलों ने दिखाया तो पुलिस प्रशासन … Read more

नहर में नहाती तीन किशोरियों समेत 5 की मौत

फीरोजाबाद । जेड़ा झाल नहर में दो महिला और तीन किशोरियों की डूबने से मौत हो गयी। शुक्रवार पूर्वान्ह नगला जगन्नाथ की भावना [12], रुबी [15], नीरेश [14] विमलेश [25] नहाते वक्त तेज बहाव में बह गई। सहयोगी महिला भूरी [25] ने बचाने के लिए धोती फेंकी लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह भी बह गई। … Read more

error: Content is protected !!