आनासागर झील ने उगली एक और लाश

अजमेर। आनासागर झील बरसात के बाद पूरी भराव क्षमता को पाने के बाद से ही मौत की झील के रूप में कुख्यात होती जा रही है। मानसून के बाद से ही झील में डूब कर मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रविवार को भी इस झील से एक लाश को … Read more

मित्तल हॉस्पिटल में हुई जीवन रक्षा पर कार्यशाला

अजमेर। पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल और रिसर्च सेंटर द्वारा जयपुर के डॉ. एम एन टंडन मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जीवन-रक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अतिथियों सहित 60 से ज्यादा प्रशिक्षार्णियों को संबोधित करते हुए हॉस्पिटल की एनेस्थेटिस्ट डॉ. मिनल खासगीवाला ने बताया कि सड़क दुर्घटना … Read more

शहीद जवानों को याद किया पुलिस दिवस पर

अजमेर। रविवार को पुलिस ने उन शहीद साथियों को नमन किया, जिन्होंने अपने प्राणों की बाजी लगाकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की थी। पुलिस दिवस पर पुलिस लाइन में पुलिस के आला अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर मरहूम जवानों को श्रद्धांजलि देकर याद किया। देश में आमजन चैन से रह सके और … Read more

फिल्म निर्माता यश चोपड़ा नहीं रहे

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्म निर्माता यश चोपड़ा का रविवार को निधन हो गया। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। यश चोपड़ा के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

कॉल दरों में 68 पैसे प्रति मिनट तक की वृद्धि संभव!

सुप्रीम कोर्ट से रद 2जी लाइसेंस की फिर से नीलामी करने के लिए सरकार एक के बाद एक अहम फैसले कर रही है। मगर इसका आम लोगों को प्रभावित करने वाली कॉल दरों पर क्या असर पड़ेगा, इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दूरसंचार क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि मौजूदा … Read more

बजाज ऑटो की आय घटी

देश की दूसरी सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो की आय 4.11 फीसद घटकर 4,972.40 करोड़ रुपये रह गई। कंपनी के वाहनों की बिक्री में दस फीसद की कमी आने की वजह से आमदनी में गिरावट दर्ज हुई है। वैसे, कंपनी का शुद्ध लाभ 2.05 फीसद बढ़कर 740.67 करोड़ रुपये हो गया। पांच हजार … Read more

लंदन में था ‘लाश चोरों’ का ख़ौफ़

अच्छा सर्जन किसी भी मरीज़ या अस्पताल के लिए कितना अहम होता है ये बताने की ज़रूरत नहीं. चीर-फाड़ वाले इस पेशे में डॉक्टर के लिए अपने हुनर को माँझना बेहद ज़रूरी होता है. आधुनिक युग में तो ट्रेनिंग के बहुत अवसर होते हैं पर पुराने ज़माने में सर्जन अभ्यास के लिए क्या करते होंगे? … Read more

गद्दाफ़ी सहयोगी मूसा इब्राहिम को पकड़ने का दावा

प्रधानमंत्री कार्यालय का कहना है कि सुरक्षाबलों ने मूसा इब्राहिम को राजधानी त्रिपोली से दक्षिण में 40 मील दूर टारहोना से पकड़ा है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मूसा इब्राहिम को पकड़े जाने के दावे में समर्थन में कोई तस्वीर या वीडिया मुहैया नहीं कराया है. प्रधानमंत्री अली ज़िडान के दफ्तर से जारी एक बयान में कहा … Read more

अब क्या करेंगे राणा वीरेंद्र सिंह?

राणा वीरेंद्र सिंह के पिता इन्द्र सिंह ने इस साल 29 अगस्त को अपने खेत में फाँसी लगा ली. पिछले कई सालों से समय पर और भरपूर हो रही बारिश और अपने खेत में बनी नहर के कारण उत्साहित इंद्र सिंह ने एक पुराना ट्रैक्टर ख़रीदा और बेटी की शादी के लिए 10 लाख रूपए … Read more

नई ‘कोर-टीम’ के साथ अन्ना की वापसी

अन्ना की करीबी सहयोगी किरण बेदी ने शनिवार को नई दिल्ली में कहा कि नई टीम में ऐसे लोग होंगे जो भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम को आगे ले जाने में सहायक होंगे. किरण बेदी ने कहा, ”अन्ना को नई टीम के लिए ऐसे लोगों की तलाश है जो अपने स्वभाव से ही सुधारवादी हैं, फिर … Read more

सोनिया ने सौंपा 21 करोड़वां आधार

आधार कार्ड योजना के दो साल पूरे होने पर आयोजित समारोह में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 21 करोड़वां कार्ड सौंपते हुए सरकारी सब्सिडी और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचाने के लिए आधार आधारित सेवा की शुरूआत कर दी। समारोह में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री … Read more

error: Content is protected !!