खंडेला ने लिया भैरवनाथ का आशीर्वाद

अजमेर। राजगढ स्थित मसानिया भैरवधाम पर रविवार को केन्द्रीय जनजाति कार्य राज्यमंत्री महादेव सिंह खंडेला ने बाबा भैरवनाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भैरव भक्त मंडल की ओर से खंडेला का शॉल माला ओर साफा पहना कर स्वागत किया गया। वहीं जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्याम सुन्दर तंवर का भी अभिनन्दन किया गया।

डिबाइन अबोड के कार्यक्रम में श्रोता मंत्र मुग्ध

अजमेर। डिवाइन अबोड संस्था की ओर से जवाहर रंगमंच पर आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय सूफी फेस्टिवल के दोरान रविवार को सुफि यूजन और नगमा-ए-खुसरो, कबीर वाणी की प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। ऋषियन्स ग्रुप, दिल्ली के सरदार हरित पाल सिंह ने सुफि म्यूजिक यूजन पर एक से बढ़ कर एक कलाम, गीत और बन्दिश … Read more

स्काउट गाइड के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन

पुष्कर। इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप का पांच से सात अक्टूबर तक चले राष्ट्रीय अधिवेशन में एक नये विचार, जिसे स्काउट गाइड बदलाव की ओर का नाम देकर विजन 2020 के संकल्पों को संजोने के अभियान को लेकर सम्पन्न हुआ। श्री चित्रकूट धाम पुष्कर में हुए इस आयोजन में पूरे देशभर के विभिन्न राज्यों से 103 … Read more

गायों की दुर्दशा के विरोध में रैली निकाली

पुष्कर। शिव सेना जिला इकाई अजमेर, युवा मोर्चा, न्यू डेंजर क्लब, साधु-सन्त और तीर्थ पुरोहितों के नेतृत्व में तीर्थनगरी पुष्कर में हो रही गायों की दुर्दशा के विरोध में ब्रह्मा मंदिर से नगर पालिका तक रैली निकाल कर धरना प्रदर्शन किया और पालिका प्रशासन और पुष्कर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की गई। शिवसेना के वरिष्ठ … Read more

पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं के लिए दिया ज्ञापन

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहिम फखर के नेतृत्व में पुष्कर मेले की व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोहम्मद हनीफ  को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पुष्कर मेले में अभी डेढ़ माह का समय बाकी है, जिस कारण प्रशासन को चेताया … Read more

जयराम रमेश का पुतला फूंका

अजमेर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और डीएवी छात्र संघ ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश के बयान पर विरोध प्रदर्शन करते हुए इस बयान को हिन्दू धर्म की भावनाओं को आहत करने वाला और ठेस पहुंचाने वाला बताते हुये जयराम रमेश का पुतला फूंका। महानगर मंत्री चन्द्रभान गुर्जर ने बताया कि शौचालय की तुलना … Read more

स्कॉलरशिप विवाद ने तूल पकड़ा

अजमेर। यूजीसी की स्कॉलरशिप समय पर पूरी नहीं दिए जाने और दी गयी स्कॉलरशिप में से बिना स्वीकृति के डोनेशन के नाम पर आधी स्कॉलरशिप काट लिये जाने से खफा जियालाल शिक्षक शिक्षण संस्थान के समस्त विद्यार्थियों ने संस्थान में तीसरे दिन भी अपनी बात शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिये प्रदर्शन किया। आज इस … Read more

शावेज राष्ट्रपति पद पर फिर निर्वाचित

वेनेजुएला के वर्तमान राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज एक बार फिर इस पद पर निर्वाचित हुए हैं. उन्‍होंने 54.42 प्रतिशत मतों से राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है. सूत्रों के मुताबिक 90 प्रतिशत मतों की गिनती के बाद शावेज इस पद पर निर्वाचित हुए हैं. उनका राष्ट्रपति के रूप में छह महीने का तीसरा कार्यकाल जनवरी 2013 में … Read more

‘ईरान पर हमला किया तो 10 हजार जवान खो देगा इस्राइल’

तेहरान: एक ईरानी अधिकारी ने इस्राइल को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने ईरान पर हमला किया तो इस स्थिति में वह अपने कम से कम 10 हजार सैनिक खो देगा। ईरान की एक्सपीडिएंसी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजेई ने कहा, “यदि इस्राइल का हमला होता है तो ईरान की शक्ति से उसे … Read more

डीएलएफ-रॉबर्ट वाड्रा विवाद की नहीं होगी जांच : चिदंबरम

वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने डीएलएफ-रॉबर्ट वाड्रा विवाद पर कहा है कि सरकार निजी सौदों की जांच नहीं करा सकती है। उनका कहना है कि इस मामले में कोई जांच नहीं की जाएगी। वित्तमंत्री ने डीएलएफ-रॉबर्ट वाड्रा विवाद पर कहा कि जब तक कि बदले में कोई खास फायदा पहुंचाए जाने का आरोप सामने नहीं आता … Read more

फिर शुरू हुआ कुडनकुलम परमाणु संयंत्र के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन

कुडनकुलम (तमिलनाडु): कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना के खिलाफ अपने विरोध-प्रदर्शन के एक और दौर की शुरुआत करते हुए परमाणु विरोधी प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को पूरे दिन के लिए संयंत्र की घेराबंदी शुरू कर दी। संयंत्र की घेराबंदी समुद्र में फाइबर की नौकाओं एवं तैरते हुए ढांचों से की गई है। प्रदर्शनकारियों में तिरुनेलवेली एवं कन्याकुमारी … Read more

error: Content is protected !!