अब अवैध गैस सिलेंडर होंगे वैध

गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। यदि उनके पास बिना कनेक्शन का गैस सिलेंडर है तो वे इसे वैध करवा सकते हैं। बस, उन्हें सिलेंडर की सिक्योरिटी राशि संबंधित कंपनी को जमा करवानी होगी। इसके लिए देश भर की एजेंसियों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है।

ऐसे अनेक उपभोक्ता हैं जो किसी दूसरे उपभोक्ता के नाम से गैस बुक करवाकर अपना सिलेंडर भरवाते हैं। अब वे सीधे कनेक्शनधारक बन जाएंगे। यदि किसी के पास गैस सिलेंडर और रेगुलेटर है तो वह 1600 रुपये देकर नियमित उपभोक्ता बन सकता है। ऐसे में मार्केट में कनेक्शनों से इतर सिलेंडरों का ब्योरा भी कंपनी को पहुंच जाएगा। यही नहीं उपभोक्ता को ये फायदा होगा कि उसे ब्लैक या फिर किसी दूसरे उपभोक्ता पर गैस भरवाने के लिए आश्रित नहीं होना पड़ेगा।

इसके अलावा गैस कंपनियों ने निर्णय लिया है कि उपभोक्ता कागजी कार्रवाई पूरी कर नाम परिवर्तन भी करवा सकते हैं। यदि ब्लड रिलेशन में कनेक्शन स्थानांतरित होना है तो सिक्योरिटी राशि दोबारा से जमा करवाने की जरूरत नहीं है। गैस कंपनियां एक नया साफ्टवेयर तैयार करवा रही हैं जिसमें देशभर के उपभोक्ताओं का ब्यौरा होगा। एक पते पर दो गैस कनेक्शन होने की स्थिति में इस पर क्लिक करते ही पता चल जाएगा।

error: Content is protected !!