अलर्ट

alertइस हफ्ते शेयर बाजार में तिमाही नतीजों का मौसम शुरू हो रहा है। 12 अप्रैल को इंफोसिस के नतीजे घोषित होंगे। 9 अप्रैल को विप्रो लिमिटेड की अहम घोषणा पर नजर रखें

8 और 9 अप्रैल को चीन में आर्थिक विकास और महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखें। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के ये आंकड़े बाजारों के लिए अहम होंगे

11 अप्रैल को भारत में आयात-निर्यात के आंकड़े आने वाले हैं। 18 अप्रैल को जारी होने वाली विदेश व्यापार नीति में इन आंकड़ों की अहम भूमिका होगी

12 अप्रैल को मार्च के आइआइपी और मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में विकास के आंकड़े भी आ रहे हैं।

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के मुखिया बेन बनरंके 8 अप्रैल को संबोधन देंगे। 10 अप्रैल को फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की घोषणा पर नजर रखें, जो अमेरिका में ब्याज दरों की दिशा तय करते हैं।

error: Content is protected !!