शोधकर्ताओं ने खोजा सपने पढ़ने का तरीका

japan-scientists-can-read-dreamsटोक्यो। आपके वाब अब केवल आपके नहीं रहेंगे। लियोनार्दो दि कैपरियो अभिनीत हॉलीवुड फिल्म इंसेप्शन की तरह आपके सपने उसे देखते हुए ही कोई और देख लेगा। ड्रीम रीडर नाम की ये प्रक्रिया आपके सपने की ज्यादातर गुत्थियों को उसके देखे जाने के दौरान ही सुलझा लेगा। दरअसल, जापान के शोधकर्ताओं ने सपनों को पढ़ने का ऐसा तरीका खोज निकाला है, जिसके अनुमान 60 प्रतिशत तक सही होते हैं।

साइंस जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में शोधकर्ताओं ने एफएमआरआइ स्कैन से नींद की शुरुआती अवस्था में देखी गई चीजों का अनुमान लगाया, जो 60 प्रतिशत तक सही निकला। अब शोधकर्ता यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मानसिक हलचलों से नींद के दौरान महसूस की गई अन्य बातें व भावनाओं का भी अनुमान लगाया जा सकता है। क्योटो स्थित एटीआर क यूटेशनल न्यूरोसाइंस लेबोरेट्री के प्रोफेसर युकियासु कामितानि के नेतृत्व में एक दल ने तीन लोगों पर सोते समय एमआरआइ से नजर रखी। जैसे ही इन लोगों को स्कैनर के अंदर नींद आई, उन्हें उठा दिया गया और याद करने को कहा गया कि उन्होंने क्या देखा था। हर तस्वीर को या अजीब लगने वाली चीज सभी को नोट किया गया। हर प्रतिभागी के साथ इस क्त्रिया को 200 बार दोहराया गया। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने सभी आंकड़ों का एक डाटाबेस तैयार किया। इसमें उन्होंने सपने में दिखने वाली चीजों को एक समूह में रख दिया। जैसे होटल, घर, इमारत को भवन नाम के समूह में रखा गया। इसके बाद शोधकर्ताओं ने प्रतिभागियों का फिर से स्कैन किया, लेकिन इस बार जागते हुए और तब जब वह कंप्यूटर पर तस्वीरें देख रहे थे। उन्हें संबंधित तस्वीर के साथ दिमाग की वही हलचल देखने को मिली, जो सपने के दौरान थी। परीक्षण के दूसरे दौर में शोधकर्ता दिमागी हलचलों को देखकर यह अनुमान लगाने में सक्षम थे कि प्रतिभागी नींद में क्या देख रहे हैं। अब शोधकर्ता गहरी नींद में झांकने की कोशिश कर रहे हैं। माना जाता है कि उसमें सपने ज्यादा सजीव होते हैं।

error: Content is protected !!