मुंबई। देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त दिखाई दे रही है।
30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स सुबह 10 बजकर 53 मिनट पर 0.03 फीसद यानि 5.99 अंक की बढ़त के साथ 18,443.77 पर कारोबार करता दिखाई दिया। इस दौरान मिडकैप 0.37 फीसद यानि 22.98 अंकों की बढ़त के साथ 6,156.15 पर, स्मॉलकैप 0.43 फीसद यानि 25.19 अंकों की बढ़त के साथ 5,931.93 पर, बीएसई-100 0.24 फीसद यानि 13.10 अंकों की बढ़त के साथ 5,578.21 पर और बीएसई-500 0.26 फीसद यानि 18.11 की अंकों की बढ़त के साथ 6,986.37 के स्तर पर पहुंच गया।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का निफ्टी भी 19.25 अंकों की बढ़त के साथ 5,562.20 के स्तर पर पहुंच गया।
सेंसेक्स सोमवार को 12.45 अंक लुढ़ककर 18,437.78 पर और निफ्टी 10.30 अंक कमजोर होकर 5,542.95 अंक पर बंद हुआ था।