सोने के सिक्कों पर सात फीसद छूट

gold coinपानीपत। अक्षय तृतीया के मौके पर डाकघरों से सोने के सिक्कों की खरीददारी पर सात फीसद छूट मिलेगी। बिक्री में इजाफे के लिए यह फैसला किया गया है। अक्षय तृतीया 13 मई को है, मगर यह ऑफर 30 जून तक जारी रहेगी। यह जानकारी यहां के मुख्य पोस्टमास्टर दर्शन लाल कंबोज ने दी।

अक्षय तृतीया अक्खा तीज के नाम से भी मशहूर है। इस मौके पर सोने की खरीददारी को शुभ माना जाता है। व‌र्ल्ड गोल्ड काउंसिल व रिलायंस मनी के सहयोग से सोने के सिक्कों की बिक्री चुनींदा डाकघर में की जा रही है। देशभर के 800 डाकघरों में इसकी बिक्री हो रही है।

कंबोज ने बताया कि ये सिक्के 99.99 फीसद शुद्ध हैं और 0.5 ग्राम, एक ग्राम, पांच ग्राम, आठ ग्राम, 10 ग्राम, 20 ग्राम व 50 ग्राम के टैंपर प्रूफ पैक में उपलब्ध होंगे। खासकर 0.5, एक और पांच ग्राम के सिक्के डाकघरों में ही आसानी से उपलब्ध हैं।

error: Content is protected !!