राष्ट्रीय एकता दिवस पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शहरवासियों ने ली अखंडता की शपथ अजमेर, 31 अक्टूबर। सरदार वल्लभ भाई की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार 31 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट से सावित्री चौराहा वाया जवाहर रंगमंच से पुरानी चौपाटी तक रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ कलेक्ट्रेट … Read more

*कपासन स्टेशन पर बांद्रा टर्मिनस-उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव 1 नवंबर से शुरू*

रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 22901/22902 बांद्रा टर्मिनस–उदयपुर सिटी (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस का कपासन स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव स्वीकृत किया है। यह नया ठहराव रविवार, 1 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा। इस अवसर पर रविवार, 1 नवंबर 2026 को कपासन रेलवे स्टेशन पर आयोजित … Read more

अजमेर अग्रवाल समाज जनगणना – 2026“, अग्रमित्र” जनगणना अभियान की समीक्षा बैठक का आयोजन

सकल अग्रवाल समाज अजमेर द्वारा 31 अक्टूबर, 2026, शनिवार को दोपहर जनकपुरी गंज अजमेर में अजमेर अग्रवाल समाज जनगणना – 2026“, अग्रमित्र” जनगणना अभियान  की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । जनगणना अभियान संयोजक अशोक पंसारी ने बताया कि सितंबर माह में शुरू हुए जनगणना अभियान में अभी तक करीब एक हजार रजिस्ट्रेशन प्राप्त … Read more

एमडीएसयू में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल ने किया आह्वान—राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य अजमेर। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल मुख्य … Read more

तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह रजिस्ट्रेशन अंतिम तिथि 5 नवंबर

10 जोड़ों का पंजीयन अजमेर, 31 अक्टूबर। स्वामी हिरदाराम महाराज की प्रेरणा से सांई बाबा मंदिर अजमेर, ताराचंद हुदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान (श्री अमरापुर सेवा घर), सिंधी समाज महासमिति, सिंधी लेडिज क्लब एवं मास्टर वासुदेव मंघानी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 5 जनवरी 2027 को आयोजित होने वाले तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह … Read more

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान स्कूल, ब्यावर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति द्वारा संचालित वर्द्धमान स्कूल, ब्यावर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस वर्ष विद्यालय में दीपावली उत्सव का मुख्य आकर्षण अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की मनमोहक थीम रही। विद्यालय परिसर को आकर्षक सजावट, दीपों एवं सुंदर रंगोलियों से सजाया गया, जिसने अयोध्या के श्रीराम … Read more

अजमेर कांग्रेस की तैयारियां पूरी, 7 बसों और 20 छोटे वाहनों से रवाना होंगे

दिल्ली की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली के लिए अजमेर कांग्रेस की तैयारियां पूरी, 7 बसों और 20 छोटे वाहनों से रवाना होंगे कांग्रेसजन: डॉ. राजकुमार जयपाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने मैराथन बैठक कर पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां, 31 अक्टूबर रात्रि 9 बजे कांग्रेस कार्यालय से होगा दिल्ली कूच अजमेर। 1 नवंबर को दिल्ली के … Read more

तीन हजार जायरीनों ने लंगर में की शिरकत

हजरत सैयद जिंदा शाह मदार के चिल्ले पर लगा मेला  मिर्जा पोल्ट्री फार्म बना मेजबान  अजमेर 30 अक्टूबर।   कुंदन नगर स्थित हजरत जिंदा शाह मदार के पहाड़ी चिल्ले शरीफ पर शुक्रवार को वार्षिक उर्स मेले का आयोजन किया गया जिसमें देश भर से आए जायरीनों ने हकीकत के फूल पेश किया तथा अमन चैन … Read more

*भंडार कार्यालय में राजभाषा सप्ताह समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन*

दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को भंडार कार्यालय में राजभाषा सप्ताह के समापन समारोह का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने और राजभाषा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से एक विशेष सम्मान समारोह रखा गया। समारोह के … Read more

*वाराणसी-साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन*

_*उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा 30 अक्टूबर को साबरमती से वाराणसी के लिए होगी रवाना*__ रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से वाराणसी-साबरमती-वाराणसी प्रतिदिन एक्सप्रेस नई रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इस नई रेलसेवा की उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा का संचालन दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को साबरमती से वाराणसी के … Read more

जिला कलक्टर ने मतदान बूथों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश अजमेर, 30 अक्टूबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में सरपंच एवं वार्ड पंच के मतदान के दौरान शुक्रवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मतदाताओं के साथ वार्तालाप कर … Read more

error: Content is protected !!