जिला एड्स प्रिवेंशन एण्ड कन्ट्रोल कमेटी की मासिक बैठक

अजमेर, 26 नवम्बर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि ए. मलिक की अध्यक्षता में जिला एड्स प्रिवेंशन एण्ड कन्ट्रोल कमेटी की मासिक बैठक कल 27 नवम्बर को प्रातः 10 बजे राजीव गांधी विद्या भवन, जवाहर स्कूल के सामने आयोजित की जाएगी।

जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक

अजमेर, 26 नवम्बर। अग्रणी बैंक जिला प्रबन्धक एल.के. सिंघल के अनुसार जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि ए. मलिक की अध्यक्षता में कल 27 नवम्बर को अपरान्ह् 3 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।

बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान की तिमाही बैठक

अजमेर, 26 नवम्बर। निदेशक बडौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के अनुसार संस्थान की अक्टूबर-दिसम्बर 2014 की तिमाही बैठक का आयोजन जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि ए. मलिक की अध्यक्षता में कल 27 नवम्बर को सायं 4 बजे  कलक्ट्रेट सभागार में होगा।

जिला परिषद की साधारण सभा व आयोजना समिति की बैठक

अजमेर, 25 नवम्बर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक कल 26 नवम्बर को दोपहर 12.15 पर जिला प्रमुख श्रीमती सीमा माहेश्वरी की अध्यक्षता मंे आयोजित की गई है। इसके पश्चात 2.15 बजे जिला आयोजना समिति की बैठक आयोजित होगी।

बाल सहभागिता मेला 2 दिसम्बर को कानपुरा में

अजमेर, 24 नवम्बर। अजमेर जिले की श्रीनगर पंचायत समिति के कानपुरा ग्राम स्थित संवेरा संस्थान द्वारा आगामी 2 दिसम्बर को अपने वार्षिक उत्सव पर बाल सहभागिता ”समागमÓÓ मेला आयोजित किया गया है। संस्थान के श्री बी.एल. वैष्णव के अनुसार प्रात: 11 बजे से आयोजित इस मेले में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे भाग लेंगे।

पर्यटन विकास समिति की बैठक एक दिसम्बर को

अजमेर, 24 नवम्बर। आगामी एक दिसम्बर को सायं 4 बजे जिला कलक्टर डॉ. आरूषि मलिक की अध्यक्षता में कलक्टर के सभागार में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक आयोजित की गई है।

एक दिसम्बर को बूंदी में अजमेर जिले के अभ्यर्थी हेतु सेना भर्ती

अजमेर, 24 नवम्बर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी श्री बनवारी लाल के अनुसार आगामी एक दिसम्बर को बूंदी के खेल संकुल स्टेडियम में अजमेर जिले के अभ्यर्थियों की सेना में भर्ती की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय कोटा द्वारा इस भर्ती रैली के अन्तर्गत सैनिक सामान्य पद, तकनीकी, नर्सिंग सहायक, लिपिक व स्टोर कीपर आदि की भर्ती … Read more

संस्कृत जनपद सम्मेलन रविवार, 30 नवम्बर को

अजमेर 24 नवम्बर। संस्कृतभारती एवं अन्य संस्थाओं के तत्वाधान में संस्कृत जनपद सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। रविवार 30 नवम्बर 2014 को स्थान महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, पटेल मैदान के सामने, अजमेर। आपको ज्ञात होगा कि संस्कृतभारती ने संस्कृत को समाज में पुनः स्थापित करने का आन्दोलन प्रारंभ किया है। देश में लाखों … Read more

व्यक्ति के विकास में परिवार का विशेष महत्व

गोवा की राज्यपाल ने की यूथ फेस्टिवल के समापन समारोह में शिरकत अजमेर, 23 नवम्बर।  गोवा की राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्रा और व्यक्ति के विकास के लिए आवश्यक है कि पारीवारिक संस्कारों का प्रचलन एवं उपयोग अधिक से अधिक हो। देश तरक्की कर रहा है और हमें इस … Read more

चन्द्रवरदाई स्टेडियम का क्रिकेट मैदान खिलाडिय़ों को उपलब्ध होने लगेगा

अजमेर। अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर एवं जिला कलक्टर डा. आरूषि ए. मलिक के संयुक्त प्रयासों से अजमेर के क्रिकेट खिलाडिय़ों को नई सौगात मिली है और अब वे चन्द्रवरदाई खेल स्टेडियम स्थित क्रिकेट मैदान में क्रिकेट की प्रेक्टिस कर सकेंगे। प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री भटनागर ने बताया कि … Read more

गोवा के राज्यपाल कल अजमेर में

अजमेर। गोवा के राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिंहा कल अपनी यात्रा के दौरान अजमेर आएंगी और महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में चल रहे 30वें पश्चिम क्षेत्र युवा महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोवा की राज्यपाल प्रात: लगभग 10.15 बजे जयपुर से सर्किट हाउस अजमेर पहुंचेगी और 11 बजे महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय … Read more

error: Content is protected !!