बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण शिविर कल

अजमेर। अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त समस्त बूथ लेवल अधिकारियोंं (बी.एल.ओ.) का ई.वी.एम. प्रशिक्षण शिविर कल 28 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से राजकीय बालिका माण्डल उच्च माध्यमिक विद्यालय सुन्दर विलास में दिया जाएगा। यह जानकारी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी व अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ने दी।

ई.वी.एम. की सुरक्षा व सारसंभाल सबसे महत्वपूर्ण

आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को दिया ई.वी.एम. प्रबन्धन का प्रशिक्षण प्रशिक्षित दल अब सोमवार व मंगलवार को देंगे बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण अजमेर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जेड.बी. मिर्जा ने कहा कि ई.वी.एम. चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी गम्भीरता के साथ अपने काम को करना … Read more

बी.एल.ओ. का प्रशिक्षण 28 व 29 अक्टूबर को

अजमेर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के बी.एल.ओ. को ई.वी.एम. की जानकारी देने तथा मतदान केन्द्रों पर ई.वी.एम. का प्रदर्शन करने से संबंधित प्रशिक्षण 28 व 29 अक्टूबर को राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिविल लाईन्स पर दिया जाएगा। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री लक्ष्मण राम मीना ने दी।

अनुराग डीडवानिया को पत्नी शोक

श्रीमती सुधा धर्मपत्नी श्री अनुराग डीडवानिया पुत्र वधु स्व. श्री विशनलाल डीडवानिया का आकस्मिक निधन 26 अक्टूबर 2013 सांयकाल हो गया है। जिनकी शवयात्रा 27 अक्टूबर को सुबह 09 बजे निवास स्थान इमली मोहल्ला, होली दड़ा से प्रारम्भ होगी।

अजमेर उपखण्ड क्षेत्र में दीपावली के मद्देनजर धारा 144 लागू

अजमेर। अजमेर उपखण्ड क्षेत्र ( पुष्कर सहित ) में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर उपखण्ड मजिस्ट्रेट अजमेर डॉ. राष्ट्रदीप यादव ने एक आदेश जारी कर आगामी 2 नवम्बर से 5 नवम्बर, 2013 तक दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू की हैं। जिसके तहत शांत घोषित क्षेत्र यथा चिकित्सालय, न्यायालय, धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थायें एवं … Read more

मतदाता जागरूकता हेतु जिला युवा सम्मेलन 30 अक्टूबर को

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र अजमेर द्वारा आगामी 30 अक्टूबर को सूचना केन्द्र में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला युवा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। केन्द्र के जिला युवा समन्वय चौधरी धर्मपाल सिंह के अनुसार सम्मेलन में जिले के सक्रिय युवा मण्डलों से लगभग 200 युवा भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान प्रात: 11 बजे मतदाता … Read more

संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस, कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे

अजमेर। कल 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट संघ दिवस के अवसर पर संयुक्त राष्ट संघ की गतिविधियों एवं उसकी सार्थकता से जन साधारण को अवगत कराने के उद्देश्य से अजमेर की शैक्षणिक संस्थाओं एवं स्कूलों में वाद-विवाद प्रतियोगितायें अन्य विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे ।

अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को

अजमेर। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के निर्देशानुसार आगामी 10 दिसंबर को अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने समस्त उपखंड अधिकारी, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय, प्राचार्य गल्र्स कॉलेज, दयानंद महाविद्यालय, श्रमजीवी महाविद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम/ द्वितीय/ प्रारंभिक शिक्षा, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग एवं उपनिदेशक महिला एवं … Read more

महिला मतदाता जागरूकता रैली

अजमेर। महिलाओं के लिए मताधिकार का पूरा उपयोग कर मतदान कार्यक्रम की सफल क्रियान्विति के लिए 24 अक्टूबर को जिला एवं ब्लॉक स्तर महिला मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी ( प्रारंभिक एवं माध्यमिक ) के अनुसार अजमेर जिला मुख्यालय पर यह रैली कल प्रात: 8.30 बजे पटेल मैदान से आजाद पार्क … Read more

ग्राम पंचायत मारोठ (कुचामनसिटी) के सरपंच को हटाया

अजमेर। संभागीय आयुक्त श्री आर के मीणा ने एक आदेश जारी कर नागौर जिले की कुचामनसिटी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मारोठ के सरपंच श्री चुन्नीलाल को पद से हटा दिया है। मारोठ सरपंच श्री चुन्नीलाल ने मीण्डा निवासी श्री नरपत सिंह पुत्र श्री गुुलाबसिंह राजपूत के पक्ष में 13158 वर्गफीट का पट्टा जारी कर … Read more

‘‘साम्प्रदायिक सौहार्द में बाधक-छद्म धर्मनिरपेक्षता’’ विषय पर एक व्याख्यान

अजमेर। प्रज्ञा प्रवाह अजयमेरू के तत्वाधान में ‘‘साम्प्रदायिक सौहार्द में बाधक-छद्म धर्मनिरपेक्षता’’ विषय पर एक व्याख्यान कल 24 अक्टूबर को सांय 05ः30 बजे से पत्रकार भवन, पुराने मित्तल हॉस्पिटल के पास, वैशाली नगर, अजमेर में आयोजित होगा। इस व्यख्यान के लिये पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानन्द सरस्वती ‘परमार्थ आश्रम’ हरिद्वार से मुख्य वक्ता के रूप में … Read more

error: Content is protected !!