पाकिस्तान के उच्चायुक्त अजमेर आएंगे

अजमेर। पाकिस्तान के उच्चायुक्त श्री सलमान बशीर आगामी 20 अक्टूबर को सपरिवार अजमेर आएंगे। वे यहां सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में जियारत कर अपने अकीदत के फूल पेश करेंगे। इसके बाद सायं वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य 21 को आएंगे

अजमेर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य डॉ. मुजफ्फर अहमद आगामी 21 अक्टूबर को दोपहर साढे 3 बजे अजमेर आएंगेे एवं सायं सवा 5 बजे अजमेर से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

वीरांगना अवंतिबाई लोधी सेना द्वारा बैठक आयोजित

गुरूवार को पश्चिमपुरी मैं लोधी समाज के नवनिर्मित संगठन वीरांगना अवंतिबाई लोधी सेना द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक मैं संगठन के मुख्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक मैं लोधी समाज के संगठन अखिल भारतीय लोधी महासभा और लोधी विकास मंच के खिलाफ आलोचना प्रस्ताव पारित किया गया। और इस प्रस्ताव को पूरे लोधी समाज … Read more

प्रिन्टर्स, मुद्रक एवं केबल आपरेटर्स की बैठक

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया कल 15 अक्टूबर को प्रात: 11 बजे जवाहर रंगमंच पर अजमेर जिले के प्रिन्टर्स, मुद्रक एवं केबल आपरेटर्स की बैठक लेंगे जो आगामी विधानसभा चुनाव-2013 को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित की गई है।

चिकित्सकीय प्रमाणीकरण प्रशिक्षण 28 को

अजमेर। संभाग स्तरीय मृत्यु के कारणों का चिकित्सकीय प्रमाणीकरण प्रशिक्षण आगामी 28 अक्टूबर को प्रात: साढे 9 बजे कलेक्टे्रट सभागार में आयोजित होगा। जिला रजिस्ट्रार जन्म-मृत्यु एवं उपनिदेश आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग ने बताया कि प्रशिक्षण में अजमेर, भीलवाडा, नागौर एवं टोंक जिलों से दस-दस चिकित्साधिकारी एवं चार-चार कोडर्स भाग लेंगे।

गैस एजेंसी व पेट्रोल पंप डीलर्स की स्वीप बैठक

अजमेर। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रभारी श्री सी आर मीणा के अनुसार मंगलवार 15 अक्टूबर को निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आमचुनाव में मतदाताओं की भागीदारी को बढाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परिषद में गैस एजेंसी एवं पेट्रोल पंप डीलर्स की बैठक आयोजित की जाएगी।

अवैध रूप से चल रहे चैनलों को बंद कराने के निर्देश

अजमेर। जिले में ऐसे निजि चैनल जो सेटेलाइट चैनल नहीं है और न ही भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त है, ऐसे चैनलों पर निर्वाचन विभाग ने कडी नजर रखते हुए उनके विरूद्घ तत्काल नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने बताया … Read more

प्रिन्टर्स, मुद्रक एवं केबल आपरेटर्स की बैठक 15 को

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया आगामी 15 अक्टूबर मंगलवार को प्रात: 11 बजे जवाहर रंगमंच पर अजमेर जिले के प्रिन्टर्स, मुद्रक एवं केबल आपरेटर्स की बैठक लेंगे जो आगामी विधानसभा चुनाव-2013 को दृष्टिगत रखते हुए आयोजित की गई है।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 13 अक्टूबर को किशनगढ़ में

अजमेर। उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस बी.एस. चौहान आगामी 13 अक्टूबर को किशनगढ़ आएंगे। वे यहां कुछ देर रूकने के बाद जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।

निर्वाचन कार्य के लिए सरकारी उपक्रमों के कर्मचारियों को भी लगाने के निर्देश

अजमेर। विधान सभा आम चुनाव 2013 के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश जारी कर समस्त विश्वविद्यालय/केन्द्र एवं राज्य सरकार के उपक्रमों के नियंत्रण प्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को संबंधित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन कार्य के लिए आवश्यकतानुसार सेवाएं उपलब्ध करावें। निर्वाचन कार्य … Read more

विधानसभा आम चुनाव : प्रभारी अधिकारियों की बैठक

अजमेर। विधान सभा आम चुनाव 2013 के लिए नियुक्त समस्त प्रभारी अधिकारियों की बैठक कल 12 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्री वैभव गालरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित होगी। बैठक के पश्चात् प्रात: 11:30 बजे समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी/उपखण्ड अधिकारी/तहसीलदार से भी निर्वाचन संंबंधी तैयारियों … Read more

error: Content is protected !!