राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का कार्यक्रम

अजमेर। राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एच.आर.कुड़ी 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे बांरा में जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक व न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक लेकर दोपहर 2 बजे से जनसुनवाई करेंगे। एक सितंबर को दोपहर 1.30 बजे अधिकारियों की बैठक लेकर सायंकाल 6 बजे जयपुर लौटेंगे।

श्रीनगर व केकड़ी पंचायत समिति में 123 युवा मंडलों का गठन

अजमेर। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित सद्भावना पखवाड़े के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सद्भावना रैलियां व रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं में राष्ट्रीय एकता व अखंडता की भावना को मजबूत किया गया है। जिला युवा समन्वयक चौधरी धर्मपाल सिंह ने बताया कि पखवाड़े के तहत श्रीनगर में 65 … Read more

हिन्दी दिवस 14 सितंबर को

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने प्रशासनिक व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि आगामी 14 सितंबर को हिन्दी दिवस पर विभागीय कार्यालयों एवं विद्यालयों में हिन्दी के उपयोग व प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायें। गालरिया ने स्कूली बच्चों के लिए विचार गोष्ठी, निबंध लेखन, काव्य … Read more

जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक

अजमेर। जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक 31 अगस्त को प्रात: 11 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में होगी । बैठक में 11 मामलों की सुनवाई कर निर्णय लिये जायेंगे।

पुलिस थानों में बाल कल्याण समिति के बारे में जानकारी

अजमेर। अतिरिक्त जिला कलक्टर गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि जिले में बाल कल्याण से संबंधित गतिविधियों को और अधिक सुचारू रूप से संचालित करने के लिए पुलिस थानों में बाल कल्याण समिति के बारे में जानकारी प्रदर्शित की जायेगी, जिससे खोये हुए बालकों व बाल अपराधियों के संबंध में की जाने वाली कार्यवाही, दूरभाष … Read more

राज्य वित आयोग के अध्यक्ष पुष्कर आयेंगे

अजमेर। चतुर्थ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. बी.डी.कल्ला 31 अगस्त को अपरान्ह 3.30 बजे पुष्कर पहुंचेंगे। सायंकाल 7 बजे पुष्कर से नागौर के लिए रवाना होंगे।

विभिन्न सरकारी बैठकें

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया की अध्यक्षता में 30 अगस्त को दोपहर साढ़े 12 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला बाल कल्याण समिति की बैठक होगी। आगामी 3 सितम्बर को प्रात: 11 बजे जिला स्तरीय सर्तकता एवं निगरानी समिति तथा 6 सितम्बर को प्रात: 11 बजे रोजगार सहायता शिविर के संबंध में अधिकारियों की बैठक … Read more

अजमेर जिले में 460.8 एम.एम. औसत वर्षा

अजमेर। अजमेर जिले में अब तक 460.8 एम.एम. औसत वर्षा हो चुकी हैं। अब तक कुल 11059.9 एम.एम. वर्षा हुई है। सर्वाधिक 734 एम.एम.टॉडगढ़ व न्यूनतम 197 एम.एम. गेगल क्षेत्र में हुई है। आज प्रात: समाप्त हुए 24 घंटों में अजमेर में 28, श्रीनगर में 15, पुष्कर में 35, गोविन्दगढ़ 15 एम.एम., नसीराबाद 25, पीसांगन … Read more

बाढ़ बचाव के व्यवस्था के लिए 5 सैक्टर अधिकारी नियुक्त

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने बाढ़ बचाव व्यवस्था की दृष्टि से अजमेर को 5 सैक्टर में विभाजित कर अधिकारी नियुक्त किये हं। गालरिया ने बताया कि सेक्टर 1 के लिए राजस्व अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक भगवंत सिंह राठौड़, सेक्टर 2 हेतु तहसीलदार मनमोहन मीणा, सेक्टर तीन के लिए उपनिदेशक स्थानीय निकाय सीमा … Read more

मुहामी में नागा जी महाराज का मेला आयोजित

ग्राम मुहामी में नागा जी महाराज का मेला बड़ी भव्यता से आयोजित हुआ। मेले में आस पास के भूडोल, लाडपुरा, बुबानी, नौलखा, गगवाना, गेगल, आखरी, दाता, आदि गंावों से हजारों लोगों ने मेले में शिरकत करी। मेले में कब्बडी मैच का आयोजन रखा गया। कबबडी मैच में विभिन्न गांवों की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। … Read more

मेजर ध्यानचंद की जयंति पर विद्यालयों में खेलकूद

अजमेर। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंति पर 29 अगस्त को जिले के समस्त विद्यालयों में विविध प्रकार की खेलकूद प्रतियोगितायें होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेशचंद शर्मा ने संस्था प्रधानों को निर्देश दिये हैं कि मेजर ध्यानचंद की जयंति ‘खेल दिवसÓ के रूप में मनाएं । विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतिभा को तराशने के प्रयास … Read more

error: Content is protected !!