शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी 20 व 21 को

केकड़ी,जिला स्तरीय माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयी शारीरिक शिक्षक वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन 20 व 21 जुलाई को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़ में किया जायेगा। जिला वाकपीठ के सचिव बिरदीचन्द्र वैष्णव ने बताया कि दो दिवसीय वाकपीठ में विद्यालयों में खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत शारीरिक शिक्षकों के व्यायसायिक उन्नयन व … Read more

पानी के लिये 291.42 लाख स्वीकृत

केकड़ी,क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों को पानी की गंभीर समस्या से निजात दिलाने के मकसद के सरकार के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग द्वारा सरकारी मुख्य सचेतक व क्षेत्रीय विधायक डा.रघु शर्मा की अनुशंषा पर पाईप लाईन डालने,टंकियों के निर्माण कराने तथा नए हेण्डपंप खोदने के लिये 291.42 लाख रूपयों की स्वीकृति जारी की हैं। विधायक … Read more

लूट का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार

अजमेर। पुष्कर के गांव मझेवला में वृद्ध की आंखों में मिर्च डालकर चार लाख रुपए की लूट के मामले में फरार तीसरा आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। साथ ही रिमांड पर चल रहे डेयरी सचिव श्रवणदास और उसके साथी आरोपी की निशानदेही पर पुष्कर पुलिस ने तीन लाख बरामद कर लिये। शेष एक … Read more

ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली लड़की लापता

अजमेर। पुष्कर के एक ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली रोहिना राज अचानक गायब हो गई, जिसकी लिखित शिकायत लड़की के माता पिता मुनीर मोहमद और अफरोज बानो ने पुष्कर थाने में करवा दी थी, परन्तु तीन महीने बीत जाने पर भी मामले में किसी प्रकार का सुराग नही मिला है, जिससे असंतुष्ट परिजन पुलिस … Read more

डाक्टरों ने काली पट्टी बांध काम किया

अजमेर। उदयपुर में रेजिडेंट डाक्टर के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के विरोध में अजमेर के जेएलएन अस्पताल के चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। डा. विक्रांत शर्मा ने बताया कि यदि मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे प्रदेशभर के रेजिडेंट आंदोलन तेज कर देंगे।

चरस के साथ पकड़ा गया युवक रिमांड पर

अजमेर। छोटा चौक इलाके से 25 ग्राम चरस सहित पकड़े गये आरोपी शेख आरिफ को दरगाह थाना पुलिस ने अदालत में पेशकर रिमांड पर लिया। गौरतलब है कि मंगलवार रात दरगाह इलाके के छोटा चौक में चरस सहित पकडा गया शेख आरिफ छोटा सोनापुर का रहने वाला है, जो दरगाह इलाके में किराये पर रह … Read more

शिक्षण सामग्री वितरण समारोह पुष्कर में

अजमेर। फाउन्डेशन क्यिोर दी लोटो इंडिया, पुष्कर इकाई के तत्वावधान में 12 जुलाई को सायंकाल 4.15 बजे मालियान मंदिर छोटी बस्ती में आयोजित समारोह में बालिकाओं को निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरित की जायेगी । समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव होंगे । अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू कुर्डिया करेंगी।

जिले में अब तक 43.6 औसत एम.एम. वर्षा

अजमेर। अजमेर जिले में एक जून से अब तक कुल 1046.4 एम.एम. अर्थात 43.6 एम.एम. औसत वर्षा हो चुकी है। जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: समाप्त हुये 24 घंटों में अजमेर में 9.4 एम.एम., श्रीनगर 32, गेगल 4, पुष्कर 6, गोविन्दगढ़ 2, नसीराबाद 30,पीसांगन 5,मांगलियावास 15, किशनगढ़ 3, बांदरसीदरी 12,रूपनगढ़ … Read more

गोटालूम वीवर्स के शेष प्लाटों की लाटरी 16 को

अजमेर। गोटालूम वीवर्स कलस्टर हेतु आरक्षित शेष 28 प्लाटों के लिए 16 जुलाई को अपरान्ह 3 बजे जिला उद्योग केन्द्र में लाटरी निकाली जायेगी। इसमें जिला कलक्टर द्वारा गठित कमेटी एवं नगर सुधार न्यास के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। महाप्रबंधक वाई.एन.माथुर ने बताया कि संबंधित आवेदक दस हजार रूपये की अमानत राशि नकद या बैंक ड्राफ्ट … Read more

निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

अरांई। नरेगा कार्यो के निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर विकास अधिकारी ने नरेगा मेटो को लताड लगा कर कार्य में लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिये है। विकास अधिकारी ओमकारेश्वर शर्मा ने बताया कि आकोडिया ग्राम पंचायत में नरेगा कार्यो का निरीक्षण किया गया जिसमें श्रमिकों द्वारा समय पूर्व कार्य स्थल छोडना पाया गया। उन्होने … Read more

कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव आयेंगी

अजमेर। राज्य की साहित्य कला एवं संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव गुरजोत कौर 11 जुलाई को दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से अजमेर पहुंचेंगी। प्रमुख शासन सचिव अजमेर जिले में सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन एवं विभागीय योजनाओं की समीक्षा व निरीक्षण कर 12 जुलाई को सायंकाल अरावली एक्सप्रेस से जयपुर लौटेंगी

error: Content is protected !!