कल्याण सिंह: हिमालय-सा विराट व्यक्तित्व, रामभक्त नेता

 (कल्याण सिंह जी की 94वीं जन्म-जयंती 05 जनवरी 2026 पर विशेष आलेख) भारतीय राजनीति के युगपुरुष, श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, कोमल हृदय संवेदनशील मनुष्य, वज्रबाहु राष्ट्र प्रहरी, भारत माता के सच्चे सपूत तथा भारतीय राजनीति में भगवान श्री रामचंद्र जी के हनुमान कहे जाने वाले हिन्दू हृदय सम्राट कल्याण सिंह उन विरल नेताओं में थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति में अनेक ऐतिहासिक मिसालें प्रस्तुत कीं। उनका राजनीतिक और व्यक्तिगत जीवन सदैव निष्कलंक, सिद्धांत निष्ठ और प्रेरणास्पद रहा। कुशल प्रशासन, दृढ़ निर्णय क्षमता और जनहित के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की मिसालें तब तक दी जाती रहेंगी, जब तक यह संसार रहेगा। कल्याण सिंह ने राजनीति को सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम माना और जमीन से जुड़कर ‘जनता के नेता’ के रूप में जन-जन के हृदय में अपनी अमिट छवि स्थापित की। वे बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों—सभी वर्गों में समान रूप से लोकप्रिय थे। देश का प्रत्येक हिन्दू युवा और बालक उन्हें अपना आदर्श मानता था। उनका व्यक्तित्व हिमालय के समान विराट, अडिग और तेजस्वी था। भारतीय राजनीति में वे स्नेह और सम्मान के साथ ‘बाबूजी’ के नाम से विख्यात रहे। उनका संपूर्ण जीवन सादगी, राष्ट्रभक्ति और मूल्यों की राजनीति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और हर परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। भारतीय राजनीति और समाज के लिए उनका योगदान युगों-युगों तक प्रेरणास्रोत बना रहेगा। हिन्दू हृदय सम्राट कल्याण सिंह का नाम इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में सदैव अमर रहेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी सन् 1932 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ जनपद की अतरौली तहसील के मढ़ौली ग्राम के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ। कल्याण सिंह के पिता का नाम तेजपाल सिंह … Read more

इन्दौर की जल-त्रासदी और प्रशासनिक लापरवाही का नंगा चेहरा

स्वच्छता रैंकिंग में लगातार टॉप पर आने वाले इंदौर में दूषित पेयजल की वजह से हुई मौतें कथनी और करनी की असमानता की पौल खोलती भयावह लापरवाही का नतीजा हैं। स्थानीय लोगों का यह आरोप बेहद गंभीर है कि पानी की क्वॉलिटी को लेकर लगातार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई और दुर्भाग्य … Read more

जानिए पौष बड़ा का महत्व है और क्यों मनाया जाता है

पौष बड़ा महोत्सव पौष माह (सर्दी के मौसम) में राजस्थान की एक अनोखी परंपरा है, जिसका महत्व धार्मिक, ज्योतिषीय और स्वास्थ्य से जुड़ा है; यह भगवान को मूंग दाल के पौष्टिक बड़े चढ़ाकर, ग्रह दोष शांति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए मनाया जाता है, जो सर्दी में शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ आस्था और … Read more

गिग-वर्कर्सः डिजिटल सुविधा की चकाचौंध में पसीने का अंधेरा

ऑनलाइन बाज़ार और त्वरित सेवाओं के इस दौर में गिग-वर्कर्स शहरी जीवन-व्यवस्था की वह अदृश्य रीढ़ बन चुके हैं, जिनके बिना ‘दस मिनट में डिलीवरी’ और ‘एक क्लिक पर सुविधा’ की कल्पना भी नहीं की जा सकती। बाज़ार आने-जाने के झंझट से लोगों को मुक्त करने वाले ये युवा हर मौसम, हर समय और हर … Read more

सावित्रीबाई फुलेः शिक्षा से सामाजिक क्रांति तक

-बाबूलाल नागा 3 जनवरी भारतीय सामाजिक इतिहास का वह महत्वपूर्ण दिन है, जो शिक्षा, समानता और महिला सशक्तिकरण के संघर्ष की प्रतीक सावित्रीबाई फुले की जयंती के रूप में मनाया जाता है। सावित्रीबाई फुले केवल पहली महिला शिक्षिका ही नहीं थीं, बल्कि वे उस सामाजिक क्रांति की धुरी थीं, जिसने सदियों से जकड़ी रूढ़ियों, जातिवाद … Read more

नया आरंभ, नया संकल्प (नववर्ष 2026 विशेष कविता)

नया साल है- न कोई अंत, बल्कि एक नया आरंभ है। बीते कल की परछाइयों से सीख की मशाल जलाकर, आज हम खड़े हैं उस मोड़ पर जहाँ भविष्य हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। जो बीत गया-वह अनुभव था, जो मिला-वह सबक था। हर ठोकर ने सिखाया हमें कैसे मजबूती से खड़ा रहा जाता है। … Read more

उन्नाव रेप केसः न्याय, सत्ता और कानून की कसौटी पर सुप्रीम कोर्ट की दखल

 देश के सबसे चर्चित और संवेदनशील आपराधिक मामलों में शामिल उन्नाव रेप केस एक बार फिर राष्ट्रीय बहस के केंद्र में है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगाए जाने के बाद, जिसमें दोषी करार दिए जा चुके पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की सजा निलंबित कर जमानत दी गई थी, यह मामला … Read more

समाधान, संकल्प और लोकतांत्रिक नवजागरण का उद्घोष हो

नया साल 2026 अनेक आशाओं, अपेक्षाओं, उम्मीदों और संकल्पों के साथ हमारे सामने है। वर्ष 2025 जहाँ वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर इम्तिहान, अस्थिरता और इंतज़ार का साल रहा, वहीं 2026 से शांति, खुशहाली और प्रगति की बहाली की संभावना बनती दिख रही है। बीते वर्ष की घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि पुरानी … Read more

“नववर्ष का संकल्प-पथ”

(नववर्ष 2026 विशेष कविता) नया साल एक नया सवेरा, बीते कल से सीख का घेरा। अनुभवों की गठरी संग लिए, आगे बढ़ने का देता फेरा। जो बीत गया, वह शिक्षक है, जो आने वाला, अवसर है। हर क्षण में छिपा है संदेश, कर्म ही जीवन का आधार है। जीवन की शुरुआत में जो, लक्ष्य अपना … Read more

नव वर्ष 2026 को सुखमय स्वस्थ खुशहाल बनाने के आसान उपाय

नव वर्ष में अपने जीवन को सुखी खुशहाल स्वस्थ आनन्द दायक मनाने के लिये निम्न उपायों को अपनाए | खुशी आदमी के भीतर ही होती है तथा रिलेक्स मन ही प्रगति और खुशहाली का प्रवेशद्वार है| वास्तव में सभी इन्सान और अन्य प्राणी अविनाशी पवित्र और शांती प्रिय आत्मायें हैं और परमपिता परमात्मा की संतान … Read more

पारिवारिक परंपरा को बोझ नहीं, वैश्विक समाधान समझें

वैश्विक परिवार दिवस- 1 जनवरी, 2026 वैश्विक परिवार दिवस, शान्ति और साझेदारी का एक दिन, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिवर्ष 1 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दी समारोह, ‘शान्ति में एक दिन’ से विकसित हुआ। समग्र विश्व एक वैश्विक ग्राम है और हम सभी इस बृहत्-परिवार का हिस्सा हैं। भारत ने … Read more

error: Content is protected !!