मुंबई में असम दंगों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के आजाद मैदान में शनिवार को असम दंगों के खिलाफ मुस्लिम संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान व्यापक हिंसा हुई। बताया गया है कि प्रदर्शन के लिए आजाद मैदान में 50,000 से अधिक लोग जमा थे। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी और कई गाड़ियों … Read more

अंसारी ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ

नई दिल्ली। हामिद अंसारी ने शनिवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी में अशोका हॉल में उप राष्ट्रपति पद की शपथ ली। गौरतलब है कि देश के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है, जब एक ही शख्सियत ने लगातार दो बार इस कुर्सी पर बैठने का सौभाग्य प्राप्त किया है। इससे पहले सर्वपल्ली राधाकृष्णन … Read more

हिप्र: बस खाई में गिरी, 51 की मौत

चंबा [वरिष्ठ संवाददाता]। चंबा मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर चंबा-गागला मार्ग पर शनिवार को बस खाई में गिर जाने से 51 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 46 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में भर्ती करवाया गया है। हादसे में कई लोगों ने अपना पूरा परिवार … Read more

जबरन शराब पिला दस दरिंदों ने युवती संग किया दुष्कर्म

फरीदाबाद। दिल्ली के कॉल सेंटर में काम करने वाली एक युवती को धोखे से फरीदाबाद बुलाकर दस युवकों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती को जबरन शराब पिलाई और विरोध करने पर उससे मारपीट भी की। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार भी कर लिया है। दिल्ली … Read more

फरीद ज़कारिया ने ‘नक़ल’ के लिए माफ़ी मांगी

रतिष्ठित पत्रिका टाइम और सीएनएन के लिए काम करने वाले पत्रकार फरीद ज़कारिया को अपने एक कॉलम के लिए दूसरे अखबार की नकल करना महंगा पड़ गया है. टाइम और सीएनएन ने फरीद जकारिया को निलंबित कर दिया है. रुपर्ट मर्डॉक की कंपनी फॉक्स न्यूज़ द्वारा फोन हैकिंग में शामिल होने का मामला सामने आने … Read more

युवराज: कैंसर से क्रिकेट तक का सफर…

मैं सबसे पहले युवराज सिंह के परिवार और दोस्तों से मिला. हमने उनकी रिपोर्टों पर गहन चर्चा की. बातचीत से ये साफ हो गया कि उनको किस तरह का ट्यूमर है और उसका क्या इलाज होना चाहिए. हमें शुरूआत से पता था कि युवराज को किस तरह के इलाज की जरूरत है. युवराज को ऐसा … Read more

नासा को झटका, ‘मोरफियस’ जलकर खाक

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का चंद्रमा और दूसरे ग्रहों पर भेजे जाने के लिए बनाया गया प्रोटोटाइप लैंडर ‘मोरफियस’ दुघर्टनाग्रस्त होने के बाद नष्ट हो गया। नासा की स्पेस शटल उड़ानों में इस्तेमाल हुए रनवे पर बृहस्पतिवार को ‘मोरफियस’ उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की लपटों में घिर गया और उसमें जबरस्त धमाका हो … Read more

कांडा के आवास पर पुलिस ने फिर मारे छापे

गीतिका शर्मा खुदुकुशी मामले में दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा के सिरसा स्थित आवास पर बृहस्पतिवार देर रात फिर छापे मारे। कांडा की तलाश में दिल्ली पुलिस ने पिछले 24 घंटे में दूसरी बार ये छापे मारे हैं। कांडा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गोपाल कांडा की … Read more

असम हिंसा की जड़ वोट बैंक की राजनीति: भाजपा

असम में केंद्र सरकार की वोट बैंक की राजनीति राज्य की समस्या की जड़ है। बृहस्पतिवार को राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने असम हिंसा पर बहस के दौरान सरकार को घेरते हुए कहा कि असम यूपीए के हाथों बिल्कुल सुरक्षित नहीं है। वहां कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति की वजह से … Read more

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। देश के अधिकांश मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी चहल-पहल देखी जा रही है। दिल्ली में जन्माष्टमी के अवसर पर सभी प्रमुख मंदिर सजे हुए हैं। दूसरी ओर मुंबई में दही-हांडी की धूम मची हुई है। … Read more

जेल में अजमल कसाब ने अबू जुंदाल को पहचाना

26/11 के हमले में दोषी करार अजमल कसाब का बृहस्पतिवार को लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी अबू जुंदाल से सामना कराया गया। इस दौरान कसाब ने जुंदाल की पहचान मुंबई हमले के एक प्रमुख साजिशकर्ता के तौर पर की। महाराष्ट्र सरकार के अनुमति देने के बाद इन दोनों का मुंबई की आर्थर रोड जेल में आमना-सामना कराया … Read more

error: Content is protected !!