सुरेश रावतआज हम सब के लोकप्रिय विधायक श्री सुरेश जी रावत साहब की पुष्कर क्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए अपने अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री जी प्रथम बार पुष्कर मेले में भक्ति उत्सव का शुभारंभ करने आ रही है और साथ ही पुष्कर सरोवर की महाआरती में शामिल होकर पुष्कर क्षेत्र में विकास की गंगा तेज गति से संचालित हो। यह पहला अवसर है कि जब मुख्यमंत्री जी के पुष्कर क्षेत्र में अल्प समय में अपना बहुमूल्य समय पुष्कर क्षेत्र की आवाम के लिए दिया है।। और इन सब बातों का श्रेय हमारे लोकप्रिय विधायक महोदय श्री सुरेश जी रावत साहब को जाता है जो बिना रुके थके लगातार पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की आवाम के विकास को गति प्रदान करने के लिए अपना सर्वस्व योगदान देते रहते हैं।।यह प्रदेश के प्रथम विधायक हे जिन्होंने अल्प समय में अपने विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री जी के लगातार सफल समारोह आयोजित करवाकर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की आवाम के विश्वास को कायम रखा है और साथ ही मुख्यमंत्री जी भी विधायक महोदय के अपने क्षेत्र के प्रति लग्न और आस्था को देखकर पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में कोई कमी नहीं आने देती है।। कोन कहता है कि पुष्कर में विकास नहीं हैं, यह सभी विकासशील गतिविधियां इस बात का प्रमाण है कि आज पुष्कर विधानसभा क्षेत्र विकास की दृष्टि से विधायक महोदय की कड़ी मेहनत से पुरे प्रदेश में अपना अलग ही आयाम स्थापित कर रहा है।। और हम सब भी भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अतिशीघ्र ही मुख्यमंत्री जी अपने मंत्रिमंडल में पुष्कर विधायक महोदय को शामिल करके पुष्कर की आवाम के विश्वास को बुलंदी पर स्थापित करें।। आदरणीय विधायक महोदय आप विकास की गंगा बहाते रहे हम सब आपके साथ हैं।
के. के. जोशी, पंचायत समिति सदस्य श्रीनगर , वार्ड नं. 12 तिहारी