सोचो ब्यावर वालो क्या ऐसा ब्यावर की जनता के लिए भी संभव है

आखिर जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी की मेहनत रंग लाई
केन्द्रीय मंत्री गड़करी व जलदाय मंत्री किरण के बीच हुई वार्ता के बाद मिली टोल राहत की स्वीकृति।

kiranराजसमन्द 16 जनवरी टोल राहत कों लेकर प्रयासरत जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व भू जल विभाग एवं जिला प्रभारी मंत्री किरण माहेश्वरी नें शुक्रवार कों नेशनल हाइवे नं.-8 बडारड़ा स्थित गजानन होटल में प्रेस वार्ता कर टोल राहत पर दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी, सद्भाव कम्पनी,सम्बंधित बैंक व राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग अधिकारियो के साथ हुई वार्ता कि जानकारी दी एवं टोल राहत पर मिली स्वीकृति व समझौते का खुलासा किया।
जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी कें अनुसार टोल राहत कें लिए केन्द्रीय मंत्री गड़करी से मुलाकात उपरान्त टोल राहत में राजसमन्द के जिले वासियों कों ऐतिहासिक राहत मिली है। इसके लिए शनिवार सें पास बनाना भी प्रारम्भ हो जाएगा।
मिली राहत पर जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी नें केन्द्रीय मंत्री नीतिन गड़करी, सद्भाव कम्पनी, बैंक व सभी मीडिया को धन्यवाद देते आभार भी जताया। इस मौके पर माहेश्वरी नें कहा क्षैत्र कों इतनी बड़ी राहत मिली है,लेकिन जो लोग आरोप लगा रहे थें उन्है कहना है राजसमन्द विकास कें लिए कार्य कर रहै है कहा जनता का अपार आशिर्वाद मिला जिसकी बदौलत यह कार्य हुआ है।
टोल राहत कें लिए ये हुए समझौते –
– नेगडिया और माण्डावाड़ा टोल से 25 किमी रेडियस में आने वालें क्षैत्र कें वाहन धारियों के लिए 50 रू में मासिक पास बनाएंगे।
– टेक्सी के लिए 500 रू मासिक पास बनेगा।
– बडे वाहनों के लिए 50 प्रतिशत कि छूट मिलेंगी।
– शनिवार सें पास बनाना प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
– वाहन कि आर.सी में आई.डी प्रुफ शामिल कर समझौते के तहत पास बनेंगे।
– जिला कलक्ट्री में काउन्टर लगा पास बनाएं जाएंगे।
– सद्भाव कम्पनी कि ओर सें कम्पनी के मुख्य प्रबन्धक संजय पटेल नें भी समझौते पर सहमति व्यक्त की। बताया अभी मैन्यूल पास बनेंगे प्रक्रिया पूरी होने पर स्मार्ट कार्ड बनाएं जाएंगे।
– हुए समझौते में राजसमन्द जिले के अधिकांश क्षैत्र वासियों को इस राहत का लाभ मिलेगा।
प्रवक्ता किशोर गुर्जर नें बताया कि टोंल राहत पर हुआ समझौता पूरे देश का पहला उदाहरण है जिस पर केन्द्रीय मंत्री नें माहेश्वरी कों बधाई देतें क्षैत्र के प्रति उनकीं जागरूकता कि सराहना भी की।
प्रेस वार्ता में सद्भाव कम्पनी कें मुख्य प्रबंधक संजय पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, मीडिया जिला संयोजक किशोर गुर्जर, कोषाध्यक्ष मानसिंह बारहठ, महाकाली सेना प्रमुख लक्ष्मण सिंह झाला व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष महेश आचार्य भी मौजूद रहें।

error: Content is protected !!