सोनिया गांधी की नातिन अब अजमेर के मेयो गल्र्स स्कूल में पढ़ेगी

sonia-gandhiकांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की नातिन और श्रीमती प्रियंका वाड्रा की बेटी मारिया वाड्रा अब अजमेर के सुप्रसिद्ध मेयो गल्र्स स्कूल में पढ़ेगी। 23 फरवरी को मारिया वाड्रा के एडमिशन के सिलसिले में प्रियंका वाड्रा अजमेर के मेयो गल्र्स स्कूल में आई। प्रियंका के साथ मारिया भी थी। पियंका और मारिया ने स्कूल की प्रिंसीपल कंचन खाडके के साथ स्कूल की गतिविधियां जानी। खाडके ने बताया कि स्कूल परिसर में रहकर ही पढऩे वाली छात्राओं की दिनचर्या क्या होती है। प्रियंका और मारिया ने प्रिंसीपल के साथ ही मैस में लंच भी लिया। प्रियंका ने स्कूल के अनुशासन और गतिविधियों की प्रशंसा की। मारिया यहां 9वीं कक्षा में अध्ययन करेंगी।
कड़ी सुरक्षा :
प्रियंका वाड्रा के अजमेर दौरे में कड़ी सुरक्षा की गई। यहां तक कि मेयो कॉलेज के परिसर में मीडियाकर्मियों को भी प्रवेश नहीं दिया गया। प्रियंका जब तक स्कूल परिसर में रही तब तक एसपीजी के जवानों ने मोर्चा संभाले रखा। कॉलेज के प्रबंधन ने यह भी नहीं बताया कि प्रियंका और उनकी पुत्री मारिया क्यों आए है। प्रियंका से स्कूल स्टाफ को भी दूर ही रखा गया। प्रियंका के वाहनों का काफिला मेयो बॉयज में रोक दिया गया और फिर सिर्फ प्रियंका और मारिया को गल्र्स कॉलेज के परिसर में ले जाया गया।
(एस.पी. मित्तल) (23-02-2016)
(spmittal.blogspot.in) M-09829071511

error: Content is protected !!