महाराष्ट्र में गलत साबित हुआ ‘चाणक्य’

chanakya_exit_poll_213766757अपने सर्वेक्षणों की सटीकता के लिए मीडिया समूहों के बीच विख्यात हो चुका टुडेज चाणक्या सर्वे इस बार महाराष्ट्र में बुरी तरह से गलत साबित हुआ है। मतदान के दिन 15 अक्टूबर को न्यूज -24 के साथ किये गये अपने एक्जिट पोल में महाराष्ट्र में बीजेपी को पूर्ण बहुमत देते हुए 151 सीटें जीतने का अनुमान लगाया था। लेकिन अब जबकि महाराष्ट्र में ज्यादातर सीटों के परिणाम सामने आ गये हैं तब कहा जा सकता है कि चाणक्य का सर्वे महाराष्ट्र में गलत साबित हुआ है।

चाणक्य के सर्वे का मीडिया पर ऐसा दबदबा है कि विभिन्न मीडिया हाउसों ने 15 अक्टूबर को भी चाणक्य के सर्वे का जिक्र किया था क्योंकि अब तक उसका ट्रैक रिकार्ड ऐसा रहा है कि उसने जो प्रेडिक्शन किया है वह कमोबेश सही साबित होता रहा है। बीते लोकसभा चुनाव में उसने बीजेपी को पूर्ण बहुमत देते हुए कहा था कि नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में बीजेपी को 291 सीटें मिल सकती हैं। चुनाव परिणाम आने पर उसका आंकलन सटीक निकला और बीजेपी को 282 सीटें हासिल हुईं।

इस बार हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों पर अपना सर्वेक्षण जारी करते हुए टुडेजचाणक्य ने हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों में बीजेपी को पूर्ण बहुमत देते हुए कहा था कि हरियाणा में बीजेपी को 52 सीटें और महाराष्ट्र में 151 सीटें मिल सकती हैं. हरियाणा में चाणक्य का सर्वे तो  कमोबेश सही साबित हुए और बीजेपी को अपने दम पर बहुमत मिल गया। हरियाणा में बीजेपी को 47 सीटें मिली हैं लेकिन महाराष्ट्र में चाणक्य का सर्वे गड़बड़ा गया और बीजेपी को 120 से 122 सीटों पर सिमटना पड़ गया।
http://visfot.com/

error: Content is protected !!