EXIT POLLS: सत्तारूढ़ BJP के पैरों तले निकली जमीन

IMG-20150207-WA0642एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक 2013 के विधानसभा एवं 2014 के लोकसभा चुनाव से ही मोदी लहर पर सवार भाजपा को केजरीवाल की आंधी शायद दिल्ली बार्डर पर ही रोक लेती हुई नजर आ रही दिखती है। एग्जिट पोल के पहले रुझानों के मुताबिक भाजपा को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त मिल रही है। आम आदमी पार्टी एक बार फिर दिल्ली की सत्ता पर 39 सीटों के साथ सत्ता पर कब्जा करने के बेहद नजदीक लगती है , जबकि भाजपा को 28 सीटें आने का अनुमान है, तो कांग्रेस महज़ तीन सीटों पर सिमटती दिख रही है।
ज्ञात हो कि पिछले दिल्ली 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 32 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई थी, लेकिन उसे इस बार 4 सीटों का नुक्सान होता दिख रहा है। वहीं पहली बार भाग्य आजमा रही आम आदमी पार्टी को 28 सीटें मिली थी लेकिन इस बार उसे 11 सीटों का फायदा होता दिख रहा है। वहीं कांग्रेस को पिछले चुनाव में 8 सीटें मिलीं थी लेकिन इस बार उसकी हालत काफी खराब है, उसे 5 सीटों के नुक्सान के साथ इस बार मात्र तीन सीटों पर ही संतोष करना पड़ सकता है।
आजतक सिसरो एग्जिट पोल भी आप पार्टी को बहुमत दिलाता प्रतित होता है कांग्रेस की हालात यहाँ भी बहुत पतली बतलाई गई है|

डॉ. जुगल किशोर गर्ग
डॉ. जुगल किशोर गर्ग

इंडिया टीवी सी वोटर एग्जिट पोल-भी आप पार्टी की बढत तो बता रही है किन्तु बीजेपी भी बहुत ज्यादा पीछे नही लगती है, हो सकता है कि त्रिशुंक विधानसभा बन जाये ?
टाइम्स नाऊ सी वोटर एग्जिट पोल-आप पार्टी को स्पष्ट दे रहा है |
न्यूज-24 टूडेज और चाणक्य एग्जिट पोल-आप पार्टी को 70 सद्स्यों की की विधानसभा सभा में अधिकतम 48 सीटें दे रहा है वहीं 111 वर्ष पुरानी पार्टी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल रहा है |
एक अन्य एजेंसी के सर्वे में आप पार्टी को 53 तक दे रही है |
किस सर्वे में किसको मिल रही कितनी सीटें-
आजतक सिसरो एग्जिट पोल-
बीजेपी: 23-39 सीटें
आप: 35-43 सीटें
कांग्रेस: 3-5 सीटें
एबीपी न्यूज़ नीलसन एग्जिट पोल सर्वे-
बीजेपी: 32-39 सीटें
आप: 25-28 सीटें
कांग्रेस: 2-3 सीटें
इंडिया टीवी सी वोटर एग्जिट पोल-
बीजेपी: 27-35 सीटें
आप: 31-39 सीटें
कांग्रेस: 2-4 सीटें
टाइम्स नाऊ सी वोटर एग्जिट पोल-
बीजेपी 23-29 सीटें
आप 35-43 सीटें
कांग्रेस 3-5 सीटें
न्यूज-24 टूडेज और चाणक्य एग्जिट पोल-
बीजेपी 21-22 सीटें
आप 45-48 सीटें
कांग्रेस 0-0 सीटें
कुछ राजनेतिक टीकाकार कहते हैं कि आप पार्टी की नजर से स्पष्ट बहुमत उसकी श्रेष्ट उपलब्धी होगी वहीं बीजेपी की नजरीए से अगर उसे स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो वह त्रिशुंक विधानसभा सभा के परिणाम से भी संतुष्ट होगी कांग्रेस भी चाहेगी कि उसका प्रदर्शन पिछली संख्या 8 से कम नहीं हो उसके लिए भी हंग असेंबली फ़ायदेमंद ही रहेगी | आपपार्टी की जीत देश की राजनिती को भी नयी दिशा दिखायेगी | देश में प्रतिपक्ष अधिक मजबूत और प्रभावी होगा | आईये 10 फरवरी के परिणामों की प्रतिक्षा करें |
डा. जे. के. गर्ग

error: Content is protected !!