अजमेर- अखिल भारतीय सिन्धु सन्त समाज ट्रस्ट का गठन किया गया है और 6 व 7 सितम्बर 2014 को राष्ट्रीय बैठक हरिद्वार में आयोजित की गई है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हरिशेवा धाम, भीलवाडा के श्रीमहन्त स्वामी हंसराम उदासी रहेगें, राष्ट्रीय महामंत्री बालकधाम, किशनगढ के महन्त स्वामी श्यामदास जी एवं कोषाध्यक्ष ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम अजमेर के महन्त स्वामी स्वरूपदास उदासी रहेगें । संरक्षक मण्डल में इन्दौर के महन्त स्वामी संतोखदास उदासी, उज्जैन के महन्त स्वामी आत्मदास उदासी व रायपुर (छतीसगढ) के सांई युधिष्ठरलाल रहेगें।
ट्रस्ट की बैठक कल 6 व 7 सितम्बर 2014 को हरिद्वार में आयोजित की गई है जिसमें आगामी कार्यक्रम एवं रूपरेखा पर चर्चा की जायेगी।