अजमेर- भारतीय सिन्धु सभा की ओर से राज्य में तीन कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग आयोजित किये जायेगें । सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि जोधपुर प्रान्त का 6 व 7 सितम्बर 2014 को बाडमेर, चित्तौड प्रान्त का 13 व 14 सितम्बर 2014 को हरिशेवाधाम, भीलवाडा, व जयपुर प्रान्त का 20 व 21 सितम्बर 2014 को सांगानेर, जयपुर में आयोजित किये जायेगें।
अभ्यास वर्ग में महानगर ईकाई के साथ युवा व महिला प्रतिनिधि भी भाग लेगें। वर्ग में संगठन की गतिविधियों के साथ सिन्धु संस्कृति की जानकारी के साथ सिन्धु दर्शन यात्रा लेह लद्वाख की भी चर्चा की जायेगी। सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन बलिदान के कार्यक्रम की चर्चा के साथ सिन्धी बाल संस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश भक्ति आधारित कार्यक्रम का विवरण भी प्रस्तुत होगा।
सत्रों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी, हरिशेवा धाम भीलवाडा के श्रीमहन्त स्वामी हंसराम उदासी, प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू, प्रदेश संगठन महामंत्री मोहनलाल वाधवाणी, सुरेश कटारिया, तेजभान शर्मा, नरेन्द्र बसराणी, वीरूमल अलग अलग सत्रों में मार्गदर्शन देगें।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
मो. 94600 90200