अजमेर। सन्यास आश्रम के अधिष्ठाता स्वामी षिव ज्योतिषानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य में गत चार वर्ष से नियमित प्रातः 5ः45 से 6ः45 बजे तक अजमेर शहर के प्रमुख मार्गों में चल रही प्रभात फेरी दिनांक 21.09.14 रविवार को सुन्दर विलास स्थित तेरापंथ भवन जायेगी। जैन श्वेताम्बर पंथ के मुनि श्री रमेष कुमार जी एवं मुनि श्री हेमराज जी के चल रहे चातुर्मास के दौरान प्रभात फेरी रविवार को प्रातः 5ः45 बजे सन्यास आश्रम से आरम्भ होकर तेरापंथ भवन जायेगी। जहां मुनि श्री रमेष कुमार जी एवं हेमराज जी के दर्षन एवं आषीर्वचन के अतिरिक्त प्रभात फेरी परिवार द्वारा मुनि श्री को ग्रंथ भेंट किया जायेगा। प्रभात फेरी परिवार के श्री लक्ष्मीनारायण जी हटुका ने अधिक से अधिक संख्या में भक्तों को प्रभात फेरी में आने की अपील की है।