विधिक सेवा दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता

अजमेर, 8 अक्टूबर। पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सुरेन्द्र पुरोहित के अनुसार राजस्थान सेवा विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार कल 9 अक्टूबर को  विधिक सेवा दिवस -2014 के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के सहयोग विभिन्न प्रतियोगितााओं का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम मे कल 9 अक्टूबर को  जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय माॅडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ होगी।

error: Content is protected !!