निकाय चुनावों हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त

अजमेर 20 अक्टूबर। जिले की नगरपरिषद ब्यावर व नगर पालिका पुष्कर के आमचुनाव-2014 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी अधिकारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भवानी सिंह देथा के अनुसार अतिरिक्त जिला मजिस्टेªट सिटी श्री हरफूल सिंह यादव कानून व्यवस्था, जोनल व एरिया मजिस्टेªट की नियुक्ति  व वाहन व्यवस्था हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है। इसी प्रकार श्री मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री लालाराम गूगरवाल स्वीप व मतदाता जागरूकता संबंधी कार्य, प्रोटोकाॅल अधिकारी श्री राष्ट्रदीप यादव जिला स्तर पर नियन्त्राण कक्ष की स्थापना, शिकायतों का निस्तारण, आदर्श आचार संहिता की पालना, जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिन्धी मतदान दलों को सामग्री के बेग तैयार कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को उपलब्ध करवाने,  एस.सी.डी.सी. की परियोजना निदेशक श्रीमती दीप्ति शर्मा को ईवीएम संबंधी समस्त कार्य, कोषाधिकारी अजमेर को मतपत्रों का मुद्रण एवं मुद्रित मतपत्रों को संबंधित रिटर्निंग आॅफिसर को उपलब्ध कराने, एन.आई.सी. प्रभारी श्री अंकुर गोयल को निर्वाचन संबंधी समस्त सूचनाओं को आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित करने एवं आॅनलाईन फिडिंग करवाने, उप निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी को पेड न्यूज संबंधी कार्य, चुनाव संबंधी समाचारों की कटिंग कर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करवाने, वरिष्ठ लेखाधिकारी श्रीमती आनंद आशुतोष को निविदाए आमंत्रित करने, सामग्री क्रय करने एवं सप्लाई करने के आदेश जारी करवाने, निर्वाचन अनुभाग के सभी प्रकार के लेखा, रोकड़ संबंधी समस्त कार्य, रिटर्निंग आॅफिसर को अग्रिम राशि उपलब्ध कराना, चुनाव से संबंधित समस्त दायित्वों एवं बिलों का भुगतान, अभ्यर्थियों के निर्वाचन व लेखा संबंधी कार्य एवं उप निदेशक सांख्यिकी विभाग श्रीमती पुष्पा मेहरा सांख्यिकी सूचना संबंधी समस्त कार्य हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उक्त प्रभारी अधिकारियों की सहायतार्थ सहायक अधिकारी की नियुक्ति भी की गई है।
error: Content is protected !!