अजमेर 14 नवम्बर। स्थानीय नया बाजार स्थित द्रौपदीदेवी सांवरमल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, अजमेर में बाल दिवस के अवसर पर शानदार बालिका मेले के आयोजन अग्रवाल धर्मशाला (बख्शी जी की कोठी) में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम सांई नक्षत्र के पण्डित राधेष्याम जी शर्मा एवं प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल ने पण्डित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया।
विद्यालय की छात्राओं के मंनोरंजन के लिए अनेक प्रकार के खेल व तरह-तरह के पकवानों की स्टॉलस लगाई जैसे – आलू टिकिया, बर्गर, पेटीज, पॉपकार्न, गुजराती खमण, साउथ इण्डियन इडली डोसा, आइसक्रीम, पानी पताशे, भेलपुरी, पावभाजी, गुडिया के बाल आदि व्यंजनों का छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी चटकारे लगाए।
मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती भावना ने रिंग थ्रो, श्रीमती मोनिका एवं श्रीमती आषा ने हाऊजी, बेलून शूटिंग, श्रीमती सविता ने जलेबी रेस, स्पून रेस, सुश्री कोमल ने चित्र पर बिन्दी लगाओं, सुश्री तनु ने गधे की पूछ बनाओ, श्रीमती रंजिता ने मोमबत्ती जलाओं, श्रीमती मंजू ने बाल्टी में सिक्का डालो आदि खेल-खिलाकर छात्राओं का मनोरंजन किया।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती रंजना अग्रवाल के कर कमलों द्वारा लक्की ड्रा खोला गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार सुनील 532, द्वितीय पुरस्कार गीता 1615, तृतीय पुरस्कार अफरोज ने प्राप्त किया। इसके अलावा दस सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए। छोटे बच्चों ने चाचा नेहरू की वेशभूषा धारण कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।