अजमेर की टै्रफिक इंजीनियरिंग के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते है
अजमेर। पुलिस महानिदेशक श्री ओमेन्द्र भारद्वाज की आज अजमेर यात्रा के दौरान संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर ने उनसे भेंट कर अजमेर को हैरिटेज व स्मार्ट सिटी बनाने के संबंध में चर्चा की और मार्गदर्शन भी चाहा। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक श्री अमृत कलश व पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चौधरी भी मौजूद थे।
संभागीय आयुक्त श्री भटनागर ने पुलिस महानिदेशक से अनुरोध किया कि अजमेर के बढ़ते हुए यातायात को देखते हुए इसे सुव्यवस्थित बनाना जरूरी है और अजमेर की ”टै्रफिक इंजीनियरिंगÓÓ के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए जा सकते हैं।
संभागीय आयुक्त श्री भटनागर जो अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी है ने बताया कि अजमेर की गलियां व रास्ते संकरे हैं मुख्य बाजार सहित विभिन्न चौराहों , तिराहों आदि को यातायात की दृष्टि से सुधारने, नए मार्ग विकसित करने, टै्रफिक लाईट्स एवं अन्य व्यवस्था कराने के लिए प्राधिकरण द्वारा पुलिस की योजना के अनुरूप वित्तीय राशि उपलब्ध कराई जा सकती है जिससे अजमेर की यातायात व्यवस्था सुगम हो। उन्होंने पुलिस महानिदेशक का स्वागत करते हुए अजमेर को स्मार्ट व हैरिटेज सिटी के रूप में विकसित करने के लिए बनाई जा रही रूपरेखा व योजना के संबंध में विस्तार से चर्चा की।
पुलिस महानिदेशक ने अजमेर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने व स्मार्ट सिटी की ओर आगे बढऩे के लिए विभिन्न सुझाव दिए और रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, विभिन्न बैंक, प्रमुख मार्गों, विभिन्न प्रमुख स्थलों पर सीसी टीवी कैमरे लगाने और उनकी संख्या बढ़ाने तथा इसको नियमित रूप से देखकर मॉनिटरिंग करने की व्यवस्था पर जोर दिया। इससे यातयात व्यवस्था के साथ-साथ अपराधों को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्मार्ट पुलिसिंग की दृष्टि से हाल ही में कोटा में काफी कार्य हुए है।