अजमेर, 29 नवम्बर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे कल जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के कार्डियोलाॅजी विभाग में 1.10 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित आई.सी.यू. का लोकार्पण करेंगी। विभाग के अनुसार आई.सी.यू. के शुरू होने से हृदय रोग विभाग में भर्ती होने वाले मरीजों को और अधिक सुविधाएं मिल सकेंगी। नए वार्ड के शुरू हो जाने पर 24 बैड का आई.सी.यू. हो जाएगा।