अजमेर, 29 नवम्बर। मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे कल 30 नवम्बर को अजमेर दौरे पर रहेंगी। मुख्यमंत्राी रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी। संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न अधिकारियों ने शनिवार को मुख्यमंत्राी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे कल 30 नवम्बर को दोपहर 12 बजे पुलिस लाईन हैलीपेड पर पहुंचेगी। इसके पश्चात वे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के कार्डियोलाॅजी विभाग में 1.10 करोड़ रूपये की लागत से बने आई.सी.यू. का लोकार्पण करेंगी। इसके पश्चात मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे तोपदड़ा क्षेत्रा में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बनाए गए आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगी।
मुख्यमंत्राी श्रीमती राजे इसके पश्चात मेयो काॅलेज के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगी। उनका शाम 4.30 बजे जयपुर लौटने का कार्यक्रम है।
मुख्यमंत्राी के दौरे को लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों ने शनिवार को समीक्षा की। संभागीय आयुक्त श्री धर्मेन्द्र भटनागर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अमृत कलश, जिला कलक्टर डाॅ. आरूषि ए. मलिक एवं पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह चैधरी ने अधिकारियों के साथ पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, तोपदड़ा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र एवं मेयो काॅलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के स्थल एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलक्टर डाॅ. मलिक ने शनिवार शाम इस संबंध में बैठक आयोजित कर अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी के दौरे के मद्देनजर हमें तमाम प्रशासनिक व्यवस्थाओं को चाक चैबंद रखना है।