अजमेर। अजमेर बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड के सुदृढ़ीकरण व बाल अधिकारों के संरक्षण विषयक कार्यशाला का आयोजन आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के राजीव गांधी सभागार हुआ। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव बाल आधिकारिता विभाग श्रीमती हंसा सिंह देव ने कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए बाल अधिकारों, कानूनी पहलुओं एवं विभाग की योजनाओं के बारे में प्रतिभागियों को जानकारी दी, उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण हेतु संवेदनशील व सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता बताई। कार्यशाला को राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री गोविन्द बेनीवाल, दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री अनन्त आस्थाना, मुख्य न्यायिक मजिस्टे्रट सुश्री पूनम दरगन, यूनीसेफ के प्रतिनिधि श्री दिनेश, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्री जय बहादुर माथुर ने भी संबांधित किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों से खुली चर्चा में कानूनी पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला में सहायक निदेशक बाल आधिकारिता श्री जयप्रकाश, जिला बालक अधिकारी श्री अभिषेक गुजराती, अधीक्षक बालिका गृह श्रीमती रूचि मौर्य, यूनिसेफ के संभागीय सलाहकार श्री बूटीराम, बाल आधिकारिता जयपुर के महावीर प्रसाद गुप्ता, समन्वयक सुश्री हुस्नआरा एवं संभाग के विभिन्न स्थानों से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।