बाढ़ बचाव के व्यवस्था के लिए 5 सैक्टर अधिकारी नियुक्त

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया ने बाढ़ बचाव व्यवस्था की दृष्टि से अजमेर को 5 सैक्टर में विभाजित कर अधिकारी नियुक्त किये हं। गालरिया ने बताया कि सेक्टर 1 के लिए राजस्व अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक भगवंत सिंह राठौड़, सेक्टर 2 हेतु तहसीलदार मनमोहन मीणा, सेक्टर तीन के लिए उपनिदेशक स्थानीय निकाय सीमा शर्मा, चार हेतु नगर सुधार न्यास की विशेषाधिकारी श्रीमती प्रिया भार्गव तथा सेक्टर 5 हेतु उपखंड अधिकारी निशु अग्निहोत्री को नियुक्त किया है।
सेक्टर एक में हाथी भाटा, राजेन्द्रपुरा, अनारगली, शिवपुरी, नगरा, मेयो कॉलेज, रामलीला का बाड़ा, गुर्जर टीला, तोपदड़ा सिंधी कॉलोनी, कचहरी रोड का भाग है। सेक्टर 2 भंजनगंज, नई बस्ती, विकास मार्ग, श्रंगार चंवरी, गोवा कॉलोनी, गीतानगर, बिहारीगंज, धान मण्डी, आदर्श नगर, बडगांव, माखुपुरा क्षेत्र हैं।
सेक्टर 3 में चन्द्रवरदाई नगर, गौतम नगर, भगवानगंज, अजयनगर, आशागंज, हजारी बाग, सुभाष नगर, अशोक विहार कॉलोनी,ब्यावर रोड़, पहाडगंज, सांसी बस्ती, सीसा खान, बड़ा पीर, रेगरान मौहल्ला, सेक्टर 4 में पंचशील, वैशाली नगर, पुलिस लाईन, शास्त्री नगर, कालाबाग, मदारगेट क्षेत्र तथा सेक्टर 5 में रेल्वे कॉलोनी, नाकामदार, कुन्दननगर, मीरशाली, गुलाबबाड़ी, बडल्या, धोलाभाटा, जादूघर, दादीबाड़ी, पाल बीसला व राजा सर्किल चौराहा क्षेत्र हंै।

error: Content is protected !!