अजमेर जिले में 481.7 एम.एम. औसत वर्षा

अजमेर। अजमेर जिले में अब तक 481.7 एम.एम. औसत वर्षा हो चुकी हैं। अब तक कुल 11559.9 एम.एम. वर्षा हुई है। सर्वाधिक 798 एम.एम. वर्षा ब्यावर में, 737 टॉडगढ में व न्यूनतम 197.2 एम.एम. गेगल क्षेत्र में हुई है।
आज प्रात: समाप्त हुए 24 घंटों में अजमेर में 6, पुष्कर में 47, ब्यावर 170, टॉडगढ़ 3, सरवाड़ व केकड़ी में 2-2, सावर 10, भिनाय 5,मसूदा में 40 तथा नारायण सागर क्षेत्र में 29 एम.एम. वर्षा हुई है।
जिले में एक जून से अब तक अजमेर में 411.2 एम.एम., श्रीनगर 278, पुष्कर 614, गोविन्दगढ़ 382, नसीराबाद 587, पीसांगन 517.5 एम.एम., मांगलियावास 487, किशनगढ़ 283.5, बान्दरसींदरी 389, रूपनगढ़ 332.5, अंराई 398.5, ब्यावर 798 सर्वाधिक, जवाजा 532, सरवाड़ 520.5, केकड़ी 524, सावर 372, भिनाय 532, मसूदा 461, बिजयनगर 465 तथा नारायण सागर क्षेत्र में 525 एम.एम. वर्षा हो चुकी है।

error: Content is protected !!