अजमेर-पुष्कर की सड़कों की मरम्मत शुरू करने के निर्देश

अजमेर। शिक्षाराज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे पुष्कर मेले से पूर्व अजमेर पुष्कर क्षेत्र की वर्षा से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराना सुनिश्चित कर लें।
शिक्षाराज्य मंत्री पुष्कर क्षेत्र के दौरे पर थीं। उन्होंने उपखण्ड अधिकारी निशु अग्निहोत्री से राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना के तहत कराये गये पुष्कर सरोवर के फीडर कार्यों के बारे में जानकारी ली औरवर्षा से उत्पन्न स्थिति का अवलोकन किया।
श्रीमती इंसाफ ने पुष्कर सरोवर में वर्षा से पानी की आवक और जल स्तर की छटा को निहारा और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने सरोवर की साफ सफाई, रखरखाव, रोड़वेज बस स्टैण्ड विकास निर्माण कार्यों के बारे में भी अधिकारियों से चर्चा की।
नगर सुधार न्यास के अधिशाषी अभियंता वी.के. शर्मा ने राष्ट्रीय झील संरक्षण परियोजना में पुष्कर सरोवर के विकास के लिए कराये गये कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।

error: Content is protected !!