अजमेर, 22 मार्च। होली के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए वितरण रजिस्टर से भी राशन सामग्री का वितरण किया जा सकेगा। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने बताया कि उपभोक्ताओं को होली त्यौहार के अवसर पीओएस मशीन के माध्यम से राशन सामग्री के वितरण में अधिक समय लगने तथा अन्य तकनीकी परेशानियों के कारण राशन सामग्री वितरण में व्यवधान आने की स्थिति में वितरण रजिस्टर में इन्द्राज करके भी उपभोक्ताओं को राशन सामग्री का वितरण किया जा सकता है।